Samachar Nama
×

शतरंज : टाटा स्टील शतरंज इंडिया में नाकामुरा को बढ़त

अमेरिका के हिकारू नाकामुरा रिकॉर्ड लगातार तीन जीत के दम पर अर्मेनिया के लेवोन अरोनियन के साथ टाटा स्टील शतरंज इंडिया में शनिवार को संयुक्त रूप से बढ़त बनाए हुए हैं। विश्व रैपिड चैम्पियन विश्वनाथन आनंद अपना लगाातर छठा मुकाबला ड्रॉ खेलकर अब भी अपराजित चल रहे हैं। आनंद तीन अंकों के साथ चौथे नंबर
शतरंज : टाटा स्टील शतरंज इंडिया में नाकामुरा को बढ़त

अमेरिका के हिकारू नाकामुरा रिकॉर्ड लगातार तीन जीत के दम पर अर्मेनिया के लेवोन अरोनियन के साथ टाटा स्टील शतरंज इंडिया में शनिवार को संयुक्त रूप से बढ़त बनाए हुए हैं। विश्व रैपिड चैम्पियन विश्वनाथन आनंद अपना लगाातर छठा मुकाबला ड्रॉ खेलकर अब भी अपराजित चल रहे हैं। आनंद तीन अंकों के साथ चौथे नंबर पर हैं।

रेपिड क्लास वर्ग के अंतिम दिन अभी तीन राउंड और होने हैं और नाकामुरा तथा अरोनियन 4.5-4.5 अंकों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं।

भारत के नंबर-2 पेंटला हरिकृष्णा ने अमेरिकी ग्रैंड मास्टर वेस्ली सो के साथ सफेद मोहरों से खेलते हुए ड्रॉ खेला।

आनंद ने अजरबेजान के शाखरियार मामेदयारोव के साथ काले मोहरों से खेलते हुए ड्रॉ खेला।

वहीं, सूर्या शेखर गांगुली को सफेद मोहरों से अरोनियन से दिन के आखिरी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story

Tags