Samachar Nama
×

हर सुबह करें गणपति के इन नामों का स्मरण, नजदीक भी नहीं आएगा दुर्भाग्य

भगवान गणपति के अनेक नाम हैं जो मन को प्रसन्नता देने वाले तथा अत्यंत शुभ हैं। उनका स्मरण शीघ्र सिद्धि प्रदान करता है। यही नहीं, उनके हर नाम का एक गूढ़ अर्थ भी है जिसमें मानव मात्र के लिए कई शिक्षाएं हैं। जानिए भगवान गणपति के कुछ प्रसिद्ध नाम, जो उन्हें अत्यंत प्रिय हैं। विनायक
हर सुबह करें गणपति के इन नामों का स्मरण, नजदीक भी नहीं आएगा दुर्भाग्य

भगवान गण​पति के अनेक नाम हैं जो मन को प्रसन्नता देने वाले तथा अत्यंत शुभ हैं। उनका स्मरण शीघ्र सिद्धि प्रदान करता है। यही नहीं, उनके हर नाम का एक गूढ़ अर्थ भी है जिसमें मानव मात्र के लिए कई शिक्षाएं हैं। जानिए भगवान गणपति के कुछ प्रसिद्ध नाम, जो उन्हें अत्यंत प्रिय हैं।

विनायक

गणेशजी का एक प्रसिद्ध नाम जिसका अर्थ है— नायकों के भी नायक। बात विद्वता की हो या विघ्नहरण की, निसंदेह गणेशजी विनायक हैं।

गजानन

इसका अर्थ है — जिसका मुख हाथी जैसा हो। गणेशजी का मुख हाथी जैसा ही है। इसके दर्शन अत्यंत शुभ होते हैं। इससे मन को प्रसन्नता प्राप्त होती है।

गजकर्ण

गणेशजी के कान भी हाथी जैसे हैं। अत: इनका एक नाम गजकर्ण है। हाथी के कान सौभाग्य के प्रतीक माने जाते हैं। इनका एक अर्थ यह भी है कि गणेशजी अपने भक्तों की पुकार जल्दी सुनते हैं।

लंबोदर

गणेशजी का पेट लंबा है, इसलिए वे लंबोदर के नाम से प्रसिद्ध हैं। लंबा पेट सुख, समृद्धि और प्रचुरता का प्रतीक है अर्थात् जो गणेशजी का पूजन करता है, उसे ये वरदान स्वत: प्राप्त होते हैं।

 

जरूर पढ़ें
सतयुग तक जलती रहेगी मां ज्वाला की यह ज्योति, बादशाह अकबर भी इसे नहीं बुझा सका

हनुमानजी से नाराज हैं इस गांव के लोग, सदियों से नहीं हुई यहां बजरंग बली की पूजा

यहां धरती से प्रकट होती हैं मां गंगा और हर रोज करती हैं शिवजी का जलाभिषेक!

इस नदी में हैं हजारों शिवलिंग, Video देखकर आप भी करेंगे भोलेनाथ की शक्ति को नमन 

शनिवार-मंगलवार को करें ये 3 चमत्कारी उपाय, शांत हो जाएगा शनिदेव…

Share this story