Samachar Nama
×

सीएम चंद्रबाबू चुनाव बाद की रणनीति पर चर्चा के लिए ममता से मिले

चंद्रबाबू नायडू चुनाव के बाद भाजपा विरोधी दलों के गठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा के लिए यहां सोमवार को पश्चिम बंगाल में अपनी समकक्ष ममता बनर्जी से मिले। यह जानकारी सूत्रों ने दी।दक्षिणी कोलकाता के कालीघाट स्थित ममता के आवास पर बैठक लगभग 45 मिनट चली, मगर इसके बाद इनमें से किसी ने भी मीडिया से बात नहीं की।
सीएम चंद्रबाबू चुनाव बाद की रणनीति पर चर्चा के लिए ममता से मिले

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू चुनाव के बाद भाजपा विरोधी दलों के गठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा के लिए यहां सोमवार को पश्चिम बंगाल में अपनी समकक्ष ममता बनर्जी से मिले। यह जानकारी सूत्रों ने दी।

दक्षिणी कोलकाता के कालीघाट स्थित ममता के आवास पर बैठक लगभग 45 मिनट चली, मगर इसके बाद इनमें से किसी ने भी मीडिया से बात नहीं की।

चंद्रबाबू के पहुंचने पर उनका स्वागत ममता के भतीजे व तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी और कोलकाता के महापौर फिरहाद हकीम ने की।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं ने भाजपा विरोधी दलों की एकता के महत्व और साझा न्यूनतम एजेंडे पर चर्चा की।

नायडू ने ममता को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी से रविवार को हुई अपनी मुलाकात के बारे में बताया।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

चंद्रबाबू नायडू चुनाव के बाद भाजपा विरोधी दलों के गठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा के लिए यहां सोमवार को पश्चिम बंगाल में अपनी समकक्ष ममता बनर्जी से मिले। यह जानकारी सूत्रों ने दी।दक्षिणी कोलकाता के कालीघाट स्थित ममता के आवास पर बैठक लगभग 45 मिनट चली, मगर इसके बाद इनमें से किसी ने भी मीडिया से बात नहीं की। सीएम चंद्रबाबू चुनाव बाद की रणनीति पर चर्चा के लिए ममता से मिले

Share this story