Samachar Nama
×

आपकी राशि पर क्या होगा ग्रहण का असर, जानिए

साल का पहला चंद्र ग्रहण मिथुन राशि और पुनर्वसु नक्षत्र में लगेगा। भारतीय समय अनुसार यह ग्रहण आज यानी 10 जनवरी की रात 10 .37 से शुरू होकर 11 जनवरी की सुबह 2.45 मिनट तक रहेगा। चंद्र ग्रहण का व्यक्ति के मन और मस्तिष्क पर अधिक प्रभाव पड़ता हैं मेष राशि के लिए चंद्र ग्रहण का प्रभाव सामान्य हैं रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
आपकी राशि पर क्या होगा ग्रहण का असर, जानिए

हिंदू धर्म और ज्योतिष में चंद्र ग्रहण को अधिक महत्व दिया गया हैं, साल का पहला चंद्र ग्रहण मिथुन राशि और पुनर्वसु नक्षत्र में लगेगा। भारतीय समय अनुसार यह ग्रहण आज यानी की 10 जनवरी की रात 10 .37 से शुरू होकर 11 जनवरी की सुबह 2.45 मिनट तक रहेगा।Related image चंद्र ग्रहण का व्यक्ति के मन और मस्तिष्क पर अधिक प्रभाव पड़ता हैं ऐसा माना जाता हैं कि ग्रहण का प्रभाव एक पक्ष तक यानी की 15 दिनों तक रहता हैं तो आज हम आपको सभी राशियों पर चंद्र ग्रहण का क्या प्रभाव होगा यह ज्योतिष अनुसार बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।आपकी राशि पर क्या होगा ग्रहण का असर, जानिए

जानिए किस राशि पर ग्रहण के क्या परिणाम होंगे—

मेष— रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं करियर के क्षेत्र में तरक्की प्राप्त होगी ॐ आदित्याय नमः मंत्र का जाप करें।

वृषभ— कार्य की अधिकता हो सकती हैं आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचाव करें ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें।

मिथुन— धन के मामलों में सावधानी बरतें। दिन सामान्य हैं ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का जाप करें।

कर्क— प्रेम और विवाह के मामले में परेशानी हो सकती हैं। करियर में बदलाव के योग हैं। ॐ ऐं गुरुवे नमः मंत्र का जाप करें।आपकी राशि पर क्या होगा ग्रहण का असर, जानिए

सिंह— नौकरी में थोड़ी परेशानी आ सकती हैं दिन सामान्य है आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

कन्या— चोट चपेट से बचाव करें, नौकरी की परेशानी दूर हो सकती हैं। ॐ बृं बृहस्पतये नमः का मंत्र जाप करें।

तुला— धन संपत्ति को लेकर वाद विवाद हो सकता हैं ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक— आंखों की समस्या के योग हैं, वाणी और क्रोण के कारण समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। ॐ रां राहवे नमः मंत्र का जाप करें।Related image

धनु— आने वाले समय में स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें।

मकर— धन लाभ और करियर में सफलता के योग बन रहे हैं, ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप रोज शाम को करें।

कुंभ— शिक्षा और संतान को लेकर तनाव बना रह सकता हैं। ॐ ऐं गुरुवे नमः मंत्र जाप करें।

मीन— अनावश्यक अपयश की प्राप्ति हो सकती हैं भगवान विष्णु के सहस्त्रनाम का पाठ करें।आपकी राशि पर क्या होगा ग्रहण का असर, जानिए

साल का पहला चंद्र ग्रहण मिथुन राशि और पुनर्वसु नक्षत्र में लगेगा। भारतीय समय अनुसार यह ग्रहण आज यानी 10 जनवरी की रात 10 .37 से शुरू होकर 11 जनवरी की सुबह 2.45 मिनट तक रहेगा। चंद्र ग्रहण का व्यक्ति के मन और मस्तिष्क पर अधिक प्रभाव पड़ता हैं मेष राशि के लिए चंद्र ग्रहण का प्रभाव सामान्य हैं रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपकी राशि पर क्या होगा ग्रहण का असर, जानिए

Share this story