Samachar Nama
×

कोविड मामलों में बढ़ोतरी होने पर Chandigarh ने रॉक गार्डन बंद किया

कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या के बीच चंडीगढ़ में स्थानीय प्रशासन ने मंगलवार को आगंतुकों के लिए प्रसिद्ध रॉक गार्डन को बंद कर दिया। साथ ही केंद्र शासित प्रदेश की विख्यात सुखना झील को हर सप्ताहांत के दौरान जनता के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। केंद्र शासित प्रशासन द्वारा जारी किए गए
कोविड मामलों में बढ़ोतरी होने पर Chandigarh ने रॉक गार्डन बंद किया

कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या के बीच चंडीगढ़ में स्थानीय प्रशासन ने मंगलवार को आगंतुकों के लिए प्रसिद्ध रॉक गार्डन को बंद कर दिया। साथ ही केंद्र शासित प्रदेश की विख्यात सुखना झील को हर सप्ताहांत के दौरान जनता के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है।

केंद्र शासित प्रशासन द्वारा जारी किए गए हालिया निर्देशों के अनुसार, यहां रात्रि कर्फ्यू अब रात 10 बजे से ही लागू हो जाएगा और सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। इससे पहले रात्रि कर्फ्यू रात 10.30 बजे से शुरू होकर सुबह पांच बजे तक लागू किया गया था।

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वी. पी. सिंह बदनोर ने इन आदेशों को पारित किया। उन्होंने कोविड मामलों की संख्या में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की।

स्वास्थ्य विभाग को स्क्रीनिंग और परीक्षण को तेज करने का निर्देश देते हुए, उन्होंने नवरात्रि उत्सव के दौरान मंदिरों और गुरुद्वारों जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मोबाइल वैन की स्थापित करने का आदेश दिया।

बदनोर ने पुलिस महानिदेशक को कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के लिए अभियान तेज करने का भी निर्देश दिया।

चंडीगढ़ में, जो पंजाब के मोहाली और हरियाणा के पंचकूला जिलों के साथ सीमा साझा करता है, यहां सार्वजनिक तौर पर लोगों के एकत्रित होने पर शर्ते लागू की गई हैं। यहां राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक तौर पर जुड़ने वाले लोगों को बाहरी कार्यक्रमों (आउटडोर इवेंट्स) के लिए 200 और इनडोर के लिए 100 लोगों की सीमा तय की है।

न्यूज सत्रोत आईएएनएस

Share this story