Samachar Nama
×

37 डॉक्टरों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद Sir Ganga Ram Hospital के चेयरमैन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री से की मुलाकात

दिल्ली में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, इसी बीच गंगा राम अस्पताल के 37 डॉक्टर के कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे में दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डी.एस. राणा ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान विधायक राघव चड्ढा
37 डॉक्टरों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद Sir Ganga Ram Hospital के चेयरमैन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री से की मुलाकात

दिल्ली में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, इसी बीच गंगा राम अस्पताल के 37 डॉक्टर के कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे में दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डी.एस. राणा ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान विधायक राघव चड्ढा भी मौजूद रहे। डी.एस. राणा ने सीएम से यह मुलाकात सर गंगा राम अस्पताल के 37 डॉक्टर्स को लेकर की। वहीं मुख्यमंत्री ने संक्रमित सभी डॉक्टर्स के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, “हमारे डॉक्टर्स को कुछ नहीं होना चाहिए, उन्हें बेहतर इलाज दिया जाए। कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई में हमारे यह डॉक्टर हीरो हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि कोरोना से संक्रमित हुए सभी डॉक्टर्स जल्द से जल्द स्वस्थ्य हों और उनको किसी भी प्रकार की मदद के लिए सरकार हमेशा तत्पर और तैयार है।”

चेयरमैन डी.एस. राणा ने सीएम को बताया कि, “सर गंगा राम अस्पताल में जितने भी डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें से अधिकतर लोग एसिम्टोमैटिक हैं। कुछ डॉक्टर्स की उम्र अधिक है, जिन्हें एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, ताकि उन्हें किसी तरह का कोई दिक्कत न हो और वे जल्द स्वस्थ्य हो सकें।”

हालांकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना केस को लेकर गंभीर चिंता जताई। दरअसल गुरुवार को दिल्ली में 7437 संक्रमित पाए गए थे वहीं कुल 24 लोगों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई।

न्यूज सत्रोत आईएएनएस

Share this story