Samachar Nama
×

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलेगा त्यौहार का बोनस

बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया एक अहम फैसला, इस फैसले में प्रोडक्टिव और नॉट प्रैक्टिस लिंक्ड को बोनस देने की मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले के अंतर्गत केंद्र सरकार के लगभग 30.67 लाख कर्मचारियों को लाभ प्राप्त होगा। इस बोनस की पूरी रकम को दशहरे से पहले एक किस्त
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलेगा त्यौहार का बोनस

बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया एक अहम फैसला, इस फैसले में प्रोडक्टिव और नॉट प्रैक्टिस लिंक्ड को बोनस देने की मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले के अंतर्गत केंद्र सरकार के लगभग 30.67 लाख कर्मचारियों को लाभ प्राप्त होगा। इस बोनस की पूरी रकम को दशहरे से पहले एक किस्त में कर्मचारियों के बैंक खातों में भेज दिया जाएगा।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बोनस पर 3,737 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। बोनस का भुगतान कर्मचारियों के बैंक खातों में किया जाएगा।
किन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस?
जिन्हें बोनस का फायदा मिलेगा उनमें रेलवे, पोस्ट ऑफिस, डिफेंस, EPFO और ESIC जैसे संस्थानों के 16.97 लाख कर्मचारी शामिल हैं। इन्हें प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाएगा। बाकी 13.70 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस मिलेगा।
सरकार ने यह फैसले देश की अर्थव्यवस्था के बेहतरी के लिए है, सरकार का मानना है कि आम जनता के पास त्योहार के समय पैसा रहेगा तो गिरती हुई अर्थव्यवस्था में को संभालने में मदद मिलेगी।

Share this story