Samachar Nama
×

Ganesh Chturthi 2020: रह इस बार भी इन सेलेब्स ने अपने हाथ से बनाई बप्पा की मूर्ति

इन दिनों चारों तरफ गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है। क्योंकि ये त्योहार जल्द ही आने वाला है। ऐसे में सभी के पास इस त्योहार के लिए तैयारी करने का ज्यादा समय नहीं बचा है। वहीं आपको बता दें कि बॉलीवुड और टीवी के कई ऐसे सेलेब्स है जो कई सालों से गणेश चतुर्थी
Ganesh Chturthi 2020: रह इस बार भी इन सेलेब्स ने अपने हाथ से बनाई बप्पा की मूर्ति

इन दिनों चारों तरफ गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है। क्योंकि ये त्योहार जल्द ही आने वाला है। ऐसे में सभी के पास इस त्योहार के लिए तैयारी करने का ज्यादा समय नहीं बचा है। वहीं आपको बता दें कि बॉलीवुड और टीवी के कई ऐसे सेलेब्स है जो कई सालों से गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति बप्पा की प्रतिमा को खुद अपने हाथ से बनाते है। आज हम आपको ऐसे ही कलाकारों के बारे में बताने जा रहे है​ जिन्होंने गणपति बप्पा की प्रतिमा बनाई है। आइए जानते हैं उन कलाकारों के नाम —Ganesh Chturthi 2020: रह इस बार भी इन सेलेब्स ने अपने हाथ से बनाई बप्पा की मूर्ति

ऋत्विक धनजानी
पवित्र रिश्ता और खतरों के खिलाड़ी में नजर आने वाले अभिनेता ऋत्विक धनजानी ने भी खुद अपने हाथ से गणपति बप्पा की प्रतिमा को अपने घर पर बनाया है। वो हर साल अपने घर में गणपति बप्पा को स्थापित करते हैं जिसे वो अपने हाथ से बड़े प्यार से बनाते है।Ganesh Chturthi 2020: रह इस बार भी इन सेलेब्स ने अपने हाथ से बनाई बप्पा की मूर्ति

करण वाही
छोटे परदे के मशहूर अभिनेता करण वाही भी अपने घर पर खुद गणपति बप्पा की प्रतिमा बनाते है। आप इस तस्वीर में देख सकते हैं कि कितनी लगन के साथ वो बप्पा की मूर्ति बना रहे है।Ganesh Chturthi 2020: रह इस बार भी इन सेलेब्स ने अपने हाथ से बनाई बप्पा की मूर्ति

राकेश बापट
गणपति बप्पा की प्रतिमा बनाने के मामले में अभिनेता राकेश बापट भी पीछे नहीं हैं वो हर साल खुद मूर्ति को बनाते है और इको फ्रेंडली उत्सव को मनाते है। ये काम वो अपने ​व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर करते है।Ganesh Chturthi 2020: रह इस बार भी इन सेलेब्स ने अपने हाथ से बनाई बप्पा की मूर्ति

रितेश देशमुख
बॉलीवुड के मशहर अभिनेता रितेश देशमुख भी गणपति बप्पा की प्रतिमा खुद बनाते है। वो पिछले कई सालों से ऐसा करते चले आ रहे है तो ऐसे में वो इस साल भी खुद बना रहे है। वो घर के गार्डन की मिट्टी से गणपति बप्पा की प्रतिमा बनाते है।Ganesh Chturthi 2020: रह इस बार भी इन सेलेब्स ने अपने हाथ से बनाई बप्पा की मूर्ति

दिया मिर्जा
दिया मिर्जा भी खुद गणपति बप्पा की प्रतिमा को अपने हाथ से बड़े ही प्यार से बनाती है। उनको मूर्ति बनाना काफी पसंद है। आप खुद इस तस्वीर में देख सकते है।Ganesh Chturthi 2020: रह इस बार भी इन सेलेब्स ने अपने हाथ से बनाई बप्पा की मूर्ति

देवोलीना भट्टाचार्जी
छोटे परदे की अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी अपने हाथ से बप्पा की प्रतिमा नहीं बना पाती है तो वो अपने घर में इकोफ्रेंडली गणपति रखती हैं। लेकिन वो हर साल बप्पा को अपने घर में स्थापित करती है और पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत करती है।

रिलीज हुआ अली फजल की हॉलीवुड फिल्म Death On The Nile का ट्रेलर

अक्षय कुमार के बाद बॉलीवुड के इस हैंडसम हंक के साथ नजर आ सकती हैं मानुषी छिल्लर

जब बॉलीवुड के इस डायरेक्टर से सारा अली खान ने हाथ जोड़कर मांगा था काम

Share this story