Samachar Nama
×

Independence Day पर बॉलीवुड ने अपने फैंस को ऐसे दी बधाई

आज पूरा देश 72वां स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। ऐसे मौके पर पूर देश इसके सेलिब्रेशन में डूबा हुआ है। वहीं बॉलीवुड के सेलेब्स कैसे अपने फैंस को बधाई देने से अपने आपको रोक सकते हैं। रणवीर सिंह से लेकर अमिताभ बच्चन तक अपने फैंस को आजादी की शुभकामनाएं दी है। अक्षय कुमार
Independence Day पर बॉलीवुड ने अपने फैंस को ऐसे दी बधाई

आज पूरा देश 72वां स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। ऐसे मौके पर पूर देश इसके सेलिब्रेशन में डूबा हुआ है। वहीं बॉलीवुड के सेलेब्स कैसे अपने फैंस को बधाई देने से अपने आपको रोक सकते हैं। रणवीर सिंह से लेकर अमिताभ बच्चन तक अपने फैंस को आजादी की शुभकामनाएं दी है।Independence Day पर बॉलीवुड ने अपने फैंस को ऐसे दी बधाई

अक्षय कुमार ने बधाई देते हुए लिखा कि, आजादी कभी मुफ्त नहीं होती, आइए उन्हें सलाम करें जो देश की आजादी के लिए लड़े और जो हमारी हिफाजत के लिए दिन-रात बॉर्डर पर खड़े हैं। आइए उनके बलिदान को जाया ना होने दें और हमेशा एक बेहतर भारत के लिए काम करें।

रणवीर सिंह फैंस को बधाई देते हुए लिखा कि, हमारा युवा राष्ट्र दुनिया का भविष्य है।Independence Day पर बॉलीवुड ने अपने फैंस को ऐसे दी बधाई

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर लिखा कि, मेरे लिए आजादी के मायने ये हैं कि आजादी वाकई मुफ्त में नहीं मिलती। मैं आज उन परि‍वारों को सलाम करना चाहूंगी जिन्होंने देश और उसके लोगों की हिफाजत के लिए अपना बेटा, भाई या बेटी खोई है।

निमृत कौर सोशल मीडिया पर लिखा कि, उन सभी को याद रखना जिन्होंने आज के लिए अपना वर्तमान छोड़ दिया। आजादी के हमारे 72वें वर्ष को आश्वस्त किया…।Independence Day पर बॉलीवुड ने अपने फैंस को ऐसे दी बधाई

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर फैंस को बधाई देते हुए लिखा कि, स्वतंत्र हैं हम और स्वतंत्रता दिवस की अनेक-अनेक शुभकामनाएं और पूज्य बाबूजी की एक कविता इस अवसर पे।Independence Day पर बॉलीवुड ने अपने फैंस को ऐसे दी बधाई

सोनम कपूर ने एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें लिखा है कि, आजाद होने का क्या मतलब है? हमारे पूर्वज हमारे लिए एक सुंदर और सुरक्षित घर बनाने के लिए लड़े। जैसा कि हमने भारत के महान इतिहास में देखा। आइए सब कुछ के लिए उनके आभारी रहें। सिविक सेंस को ध्यान में रखें, सहनशील रहें और अपने देश से प्यार करें! स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

Share this story