Samachar Nama
×

Carryminati on Bigg Boss 2020 : क्या कैरी मिनाती मारने जा रहे है बिग बॉस के घर में एंट्री, उड़ा चुके है सलमान के शो का मज़ाक

सलमान का विवादित शो बिग बॉस 2020 को लेकर हर दिन कोई ना कोई बड़ा अपडेट सामने आता रहता है। यह शो 3 अक्टूबर को कलर्स पर टेलीकास्ट किया जाएगा। इस शो को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी की जा चुकी है। इस बार शो के मेकर्स इस को कामयाब बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश
Carryminati on Bigg Boss 2020 : क्या कैरी मिनाती मारने जा रहे है बिग बॉस के घर में एंट्री, उड़ा चुके है सलमान के शो का मज़ाक

सलमान का विवादित शो बिग बॉस 2020 को लेकर हर दिन कोई ना कोई बड़ा अपडेट सामने आता रहता है। यह शो 3 अक्टूबर को कलर्स पर टेलीकास्ट किया जाएगा। इस शो को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी की जा चुकी है। इस बार शो के मेकर्स इस को कामयाब बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश में लगे हुए है। यही कारण है की कई बड़े सेलेब्स को इस शो के लिए अप्रोच किया जा रहा है।

BIG BOSS BIG BOSS BIG BOSS PART 2 | CARRYMINATI - YouTube

अब इस शो को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत के जाने माने और विवादित  यूट्यूबर कैरी मिनाती यानि अजय नागर को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। जिसके लिए उन्हें मोटी रकम भी ऑफर हुई है। सूत्रों की माने तो कैरी मिनाती ने शो में एंट्री मारने की पूरी तैयारी कर ली है। एक बड़े न्यूज़ पोर्टल की रिपोर्ट्स की माने तो कैरी मिनाती के अलावा 3 और यूट्यूबर्स इस शो का हिस्सा होने वाले है।

कैरी मिनाती को लेकर बताया जा रहा है उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। जिसके चलते वह मुंबई के एक होटल में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन हो गये है। कैरी मिनाती यूट्यूब पर लोगो को रोस्ट करते है।  कैरी मिनाती के पिछले शो को रोस्ट कर चुके है। जिसमे उन्होंने शो के लोगो का काफी मजाक उड़ाया था। 

Carryminati on Bigg Boss 2020 : क्या कैरी मिनाती मारने जा रहे है बिग बॉस के घर में एंट्री, उड़ा चुके है सलमान के शो का मज़ाक

कैरी मिनाती के इस शो से जुड़ने से इसको काफी ज्यादा फायदा मिलने वाला है। अब देखना होगा इस खबरों में कितनी सचाई है।  1 अक्टूबर से गोरेगांव फिल्म सिटी में बिग बॉस 14 की शूटिंग शुरू की जानी है। जिससे पहले सभी का मेडिकल टेस्ट भी करवाया जाएगा। आप कैरी मिनाती की शो में एंट्री को लेकर क्या सोचते है निचे कमेन्ट में जरुर बताए।

Share this story