पंत की पारी को देखकर कप्तान कोहली ने दिया चौकाने वाला बयान…
जयपुर. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का तीसरा मैच नॉटिंघम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत की तरफ से रिषंभ पंत ने अपना डेब्यू किया है। रिषंभ पंत ने इस मैच की अपनी करियर की दूसरी गेंद पर ही छक्का लगा दिया था। छक्के से अपने टेस्ट करियर का पंत ने आगाज किया है। दरअसल,पंत की तूफानी पारी को देखकर कप्तान कोहली ने पंत को लेकर प्रेस कॉन्प्रेस में बडा बयान दिया है।
ऋषभ पंत के बारे में विराट कोहली ने कहा, इसमें कोई शक नहीं कि ऋषभ पंत एक शानदार बल्लेबाज है। लेकिन ऐसा बहुत कम देखा जाता है कि कोई बल्लेबाज डेब्यू कर के छक्के से खाता खोलेगा।
लेकिन हमने IPL में भी देखा है कि वह ऋषभ पंत का स्वाभाविक खेल है और हम हम उनके स्वाभाविक खेल का सम्मान करते हैं। वह इसी तरह से खेलता रहे इससे हमें कोई प्रॉब्लम नहीं।
भारत ने इस मैच की पहली पारी में 329 रन का स्कोर बनाया था। पहली पारी में कप्तान कोहली ने 97 रन और रहाणे ने 81 रन की पारी खेली थी। पंत ने इस मैच में 24 रन का योगदान दिया है। पंत ने अपनी इस पारी में 51 गेंद का सामना किया था। जिसमें से 2 चौके और एक छक्का भी लगाया। पंत ने दूसरी ही बॉल पर छक्का लगा दिया था।
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए है। उस समय तक क्रिज पर कप्तान कोहली और चेतेश्वर पुजारा खेल रहे है। भारत ने अपनी पहली पारी में 168 रन की बढत बना ली थी। अब कुल बढ़त भारत के पास 292 रन की हो गई है। जबकि अभी उसके आठ विकेट और शेष है। इस मैच में भारत ने अपनी पकड मजबूत कर ली है।