Samachar Nama
×

क्या प्रकाश की गति से तेज हो सकता है ये कण

जयपुर। आइंस्टीन ने 100 साल पहले कहा था कि प्रकाश की गति से तेज कुछ नहीं हो सकता है। पिछले साल इस पर सवाल उठे और कहा गया कि न्यूट्रीनो तेज हो सकते हैं। हालांकि इसे तथ्य के तौर पर नहीं रखा गया था और कहा गया था कि कुछ और प्रयोगों की जरूरत है।
क्या प्रकाश की गति से तेज हो सकता है ये कण

जयपुर। आइंस्टीन ने 100 साल पहले कहा था कि प्रकाश की गति से तेज कुछ नहीं हो सकता है। पिछले साल इस पर सवाल उठे और कहा गया कि न्यूट्रीनो तेज हो सकते हैं। हालांकि इसे तथ्य के तौर पर नहीं रखा गया था और कहा गया था कि कुछ और प्रयोगों की जरूरत है। पिछले महीने पता चला कि मशीन में तार लगाते वक्त कहीं कुछ गड़बड़ हुई थी।क्या प्रकाश की गति से तेज हो सकता है ये कण

नई जानकारी इकारुस नाम के प्रयोग से सामने आई है। इसमें सर्न के वैज्ञानिकों ने एक एक कर सात न्यूट्रीनो को छोड़ा और देखा कि उनकी रफ्तार लगभग प्रकाश की गति के बराबर ही है। वैज्ञानिक सैंड्रो सेंट्रो का कहा, “प्रकाश की गति और न्यूट्रीनो की गति बिलकुल बराबर थी।”क्या प्रकाश की गति से तेज हो सकता है ये कण

पिछले बार के रिसर्च में कहा गया था कि न्यूट्रीनो ने सर्न से ग्रान सासो तक की 730 किलोमीटर तक की दूरी 60 नैनोसेकंड यानी सेकंड के 60 अरबवें हिस्से में पूरी कर ली थी। यह गति निश्चित तौर पर प्रकाश की गति से कहीं ज्यादा है। सर्न के रिसर्च डायरेक्टर सर्गियो बर्तेलुच्ची का कहना है, “अभी वैज्ञानिक मई में कुछ और प्रयोग करने वाले हैं। उसके बाद ही सर्न पक्के तौर पर कुछ कह सकता है।”क्या प्रकाश की गति से तेज हो सकता है ये कण

Share this story