Samachar Nama
×

साबुत अनाज खाने से वजन कम किया जा सकता है, जानिए कैसे?

ग्लाइसेमिक कंट्रोल और इसके अलावा इंसुलिन संवेदनशीलता में मदद करने के अलावा साबुत अनाज वजन कम करने के काम भी आ सकता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक नए अध्ययन के मुताबिक, साबुत अनाज और उच्च फाइबर आहार खाने से कैलोरी कम करने का प्रभाव उतना ही होता है जितना कि 30
साबुत अनाज खाने से वजन कम किया जा सकता है, जानिए कैसे?

ग्लाइसेमिक कंट्रोल और इसके अलावा इंसुलिन संवेदनशीलता में मदद करने के अलावा साबुत अनाज वजन कम करने के काम भी आ सकता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक नए अध्ययन के मुताबिक, साबुत अनाज और उच्च फाइबर आहार खाने से कैलोरी कम करने का प्रभाव उतना ही होता है जितना कि 30 मिनट पैदल चलने का होता है।

इस अध्ययन से यह साबित होता है कि कैसे साबुत अनाज और फाइबर वजन प्रबंधन को फायदा पहुंचाते हैं। इसके अलावा शोधकर्ताओं का कहना है कि साबुत अनाज के सेवन से शरीर में वजन को कम किया जा सकता है।

अध्ययन के लिए, शोधकर्ताओं ने आठ हफ्तों के लिए 40 और 65 की उम्र के बीच 81 पुरुषों और महिलाओं के आहार को नियंत्रित किया। पहले दो हफ़्तों के दौरान, अध्ययन में सभी प्रतिभागियों ने एक ही प्रकार का भोजन खाए। इस समय के दौरान, शोधकर्ताओं ने प्रत्येक प्रतिभागियों की व्यक्तिगत कैलोरी आवश्यकताओं को निर्धारित किया।

प्रारंभिक दो सप्ताह के बाद, शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों को दो समूहों में विभाजित किया। पहले समूह को एक आहार दिया गया था जिसमें साबुत अनाज शामिल थे। जबकि दूसरे समूह को रिफाइन्ड अनाजों का आहार दिया गया था। प्रतिभागियों को केवल शोधकर्ताओं द्वारा दिए गए खाद्य पदार्थों का उपभोग करने और अपनी सामान्य शारीरिक गतिविधियों को जारी रखने के लिए कहा गया था।

साबुत अनाज और रिफाइन्ड अनाज आहार केवल फाइबर के रूप में एक दूसरे से अलग होता है। शोधकर्ताओं ने यह सुनिश्चित किया कि भोजन, ऊर्जा, भोजन संरचना और मैक्रोन्यूट्रियट संरचना का प्रकार दोनों समूहों में समान है। आठ सप्ताह के अध्ययन के दौरान, शोधकर्ताओं ने वजन, चयापचय दर, रक्त ग्लूकोज, फेकल कैलोरी, भूख और प्रत्येक प्रतिभागी के फूल होने को मापा। शोधकर्ताओं ने पाया कि साबुत अनाज खाने वाले लोगों में वजन कम करने की बेहतर प्रभाव दिखे।

Share this story