Samachar Nama
×

टरबाइन से चमगादड़ों की आबादी में आ रही है भारी गिरावट

एक नए अध्ययन में यह पाया गया है कि अमेरिका में विंड टरबाइन के कारण 600,000 से अधिक चमगादड़ों की मौत हो चुकी है। इनमें से अधिकांश मौतें पर्वतीय इलाकों में ही हुई है। स्तनधारियों में ये देखा गया है कि ये टरबाइन ब्लेड से हिट होने के बाद नहीं मरते हैं लेकिन इसकी वजह
टरबाइन से चमगादड़ों की आबादी में आ रही है भारी गिरावट

एक नए अध्ययन में यह पाया गया है कि अमेरिका में विंड टरबाइन के कारण 600,000 से अधिक चमगादड़ों की मौत हो चुकी है। इनमें से अधिकांश मौतें पर्वतीय इलाकों में ही हुई है। स्तनधारियों में ये देखा गया है कि ये टरबाइन ब्लेड से हिट होने के बाद नहीं मरते हैं लेकिन इसकी वजह से हवा में आने वाले बदलावों की वजह से ये मर जाते हैं। University of Colorado के अनुसार वहां के वैज्ञानिकों ने 21 स्थानों पर से मरे हुए चमगादड़ों के डेटा लिए और उसके बाद उनका कहना है कि अनुमानित तौर पर 60,000 चमगादड़ों का मरना वास्तव में एक चिंताजनक विषय है। हालांकि वास्तविक संख्या अनुमान से कुछ कम भी हो सकती है।

चमगादड़ हमारे परागकण सिस्टम में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जिससे कि कीड़ों का जीवन बना रहता है। अब इनकी संख्या कम होने से हमारे इकोसिस्टम अस्तित्व पर खतरा हो सकता है। पहले यह पाया गया था कि कुछ चमगादड़ की प्रजातियां जलवायु परिवर्तन के कारण भी प्रभावित है। लेकिन टरबाइन के कारण इनकी संख्या में काफी गिरावट देखने को मिली है।

यह पहली बार नहीं है कि हवा के इस तरह के प्लांट के कारण पक्षियों के मरने के मामले सामने आएं हैं। इससे पहले भी कई रिपोर्टों में यह बताया जा चुका है कि विंड एनर्जी से कई पक्षियों को खतरा है। इन टर्बाइनों के कारण कम से कम 80,000 फाल्कन्स और हॉक मारे गए हैं। अन्य शोधकर्ताओं का कहना है कि विंड एनर्जी के प्लांट होने वाले खतरों का पता लगाकर इन पक्षियों को बचाया जा सकता है।

इसके अलावा वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि आने वाले समय में और फिलहाल 21वीं सदी की शुरुआत के समय से ही अमेरिका में विंड एनर्जी से पावर लेने की क्षमता 2,200 प्रतिशत बढ़ी है। देश में लोगों को सप्पलाई की जाने वाली बिजली का लगभग चार प्रतिशत हिस्सा इन विंड प्लांट से ही आता है।

विज्ञान खबरों के लेटेस्ट जानकारी पाएं हमारे FB पेज पे.

अभी LIKE करें – समाचार नामा 

वैज्ञानिकों ने दुबारा बनाया एक हॉबिट का चेहरा, जानिए क्या आया सामने?

क्या Grapefruits से किया जा सकेगा कैंसर का इलाज, वैज्ञानिकों ने किए सफल परीक्षण!

जानिए जलवायु परिवर्तन से कैसे प्रभावित हो रहे हैं पोलर भालू?

जानवर इंसानों से भी ज्यादा स्मार्ट होते हैं, जानिए कैसे?

नकली दवाओं का बढ़ रहा है कारोबार, जानिए क्या हो सकते हैं खतरे

जापान में देखा गया एक विशाल स्क्विड समुद्री जानवर!

Share this story