Samachar Nama
×

2021 Assembly Election: मायावती का ऐलान, 4 सूबों के साथ उत्तर प्रदेश में अपने दम पर लड़ेगी बसपा…

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने सोमवार को ऐलान किया कि उनकी पार्टी चार प्रदेशों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ेंगी। मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी साल 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी अकेले दम पर मैदान में उतरेंगी। उन्होंने कहा
2021 Assembly Election: मायावती का ऐलान, 4 सूबों के साथ उत्तर प्रदेश में अपने दम पर लड़ेगी बसपा…

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने सोमवार को ऐलान किया कि उनकी पार्टी चार प्रदेशों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ेंगी। मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी साल 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी अकेले दम पर मैदान में उतरेंगी। उन्होंने कहा कि हम चुनाव को लेकर काम कर रहे हैं। हम किसी से ज्याद रणनीति का खुलासा नहीं करते बसपा प्रदेश के सभी 403 विधानसभा सीटों पर पूरे दम के साथ चुनाव लड़ेंगी।

2021 Assembly Election: मायावती का ऐलान, 4 सूबों के साथ उत्तर प्रदेश में अपने दम पर लड़ेगी बसपा…

बसपा प्रमुख ने दावा किया कि उनकी पार्टी यूपी पंचायत चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। सोमवार को मायावती ने पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 87वीं जयंती पर उनको याद किया। मीडिया से बात करते हुए मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी का किसी के साथ गठबंधन का अनुभव अच्छा नहीं रहा। हमारी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बेहद अनुशासित है। किसान आंदोलन पर बसपा नेता मायावती ने केंद्र सरकार से कृषि से जुड़े तीनों कानून वापस लेने की मांग दोहराई है।

2021 Assembly Election: मायावती का ऐलान, 4 सूबों के साथ उत्तर प्रदेश में अपने दम पर लड़ेगी बसपा…

बता दें कि बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी पारा गरमाया हुआ है। बंगाल में इस बार के चुनावों में बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस में कांटे की टक्कर है। इस बीच बीजेपी के केंद्रीय मंत्रियों से लेकर वरिष्ठ नेता तक बंगाल का चुनावी दौरा कर वोट बटोरने में लगे हैं। बंगाल विधानसभा की 295 सीटों पर 8 चरणों में चुनाव होने हैं। चुनावों के ऐलान के साथ ही बंगाल में राजनीतिक घमासान मचा है।

Share this story