बॉलीवुड के ऐसे सितारे जो है बेस्ट एथलीट
आज हम अपने इस लेख में बॉलीवुड के उन सितारों के बारें में बताने जा रहे हैं जो किसी न किसी खेल में निपुण हैं। इतना ही नहीं कुछ सेलेब्स तो ऐसे भी हैं जो नेशनल लेवेल के खिलाड़ी भी रह चुके हैं। इस लिस्ट में ऐसे सितारों के नाम शामिल है जिनके बारे में आपमे शायद ही ऐसा सोचा होगा। तो आइए जानते हैं उनके नाम-
सनी देओल
सनी देओल को बॉलीवुड का एक्शन अभिनेता कहा जाता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि सनी रेसलिंग में माहिर हैं। दुश्मनों के लिए उनका ढाई किलो का हाथ ही काफी है।
सुनील शेट्टी
एक्शन अभिनेता के तौर पर पहचाने जाने वाले अभिनेता सुनील क्रिकेट में एक्सपर्ट हैं। उनको क्रिकेट देखने के साथ साथ खेलने का भी शौक है।
जॉन अब्राहम
अभिनेता जॉन अब्राहम फुटबॉल के खिलाड़ी है। जॉन नें ऐसी कई फिल्मों में काम किया है जिसमे वो फुटबॉल खेलते हुए दिखाई देते हैं।
रणबीर कपूर
अभिनेता रणबीर कपूर भी फुटबॉल में एक्सपर्ट हैं। वो सेलिब्रिटी लेवेल पर फुटबॉल खेल चुके हैं।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार मार्शल आर्ट में एक्सपर्ट हैं, वो अपनी फिल्मों में ज्यादातर एक्शन खुद ही करते हैं।
ऋतिक रोशन
ऋतिक एक अच्छे तैराक होने के साथ साथ जिमनास्टिक और एथलीट भी है।
आमिर खान
आमिर खान को आपने फिल्म लगान में क्रिकेट खेलते हुए देखा होगा लेकिन हम आपको बता दें कि वो सिर्फ रील लाइफ नहीं बल्कि रियल लाइफ भी क्रिकेट के खिलाड़ी है।
सोनाक्षी सिन्हा
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के बारे में आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन वो बेस्ट बॉक्सर है। उनको बॉक्सिंग करना काफी पसंद है।
दीपिका पादुकोण
दीपिका बैडमिंटन की खिलाड़ी है, वो नेशनल लेवेल पर खेल भी चुकी है।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका बॉलीवुड की बेस्ट बॉक्सर में आती है, उनको बॉक्सिंग काफी पसंद है।
रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा घोड़ सवारी में निपुण है, उनको अक्सर इसका काफी शौक हैं।