Samachar Nama
×

HBD: सुभाष चंद्र बोस की जिंदगी पर आधारित फिल्में

आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन है। तो ऐसे में आज हम आपको उनकी जिंदगी पर आधारित कुछ बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में, बोसः डेड या अलाइव, गुमनामी, सुभाष चंद्र बोसः द मिस्ट्री और सुभाष चंद्र बोस द फॉरगॉटन हीरो जैसी शामिल है।
HBD: सुभाष चंद्र बोस की जिंदगी पर आधारित फिल्में

‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा’ अपने इस वायदे के साथ काम करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस उन लोगों में से एक थे जिन्होंने अपनी परवाह ना करते हुए देश के लिए खुद को न्यौछावर कर दिया है। आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन है। तो ऐसे में आज हम आपको उनकी जिंदगी पर आधारित कुछ बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको अगर आपने अब तक नहीं देखी तो है जरूर देखें क्योंकि ये हमारे उन हीरो में से एक है जिन्होंने हमे एक आजाद भारत दिया है। तो आइए जानते हैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जिंदगी पर बनी फिल्मों के बारे में –HBD: सुभाष चंद्र बोस की जिंदगी पर आधारित फिल्में

बोसः डेड या अलाइव
बॉलीवुड के अभिनेता राज कुमार राव द्वारा अभिनीत वेब सीरीज बोस: डेड या अलाइव सुभाष चंद्र बोस की जिंदगी पर आधारित हैं। फिल्म में राजकुमार राव ने बोस का किरदार काफी अच्छा निभाया था। जिसने भी उनके किरदार और अभिनय को देखा वो हैरान हो गया था। बोस का निर्माण एकता कपूर के बैनर तले किया गया था। ​HBD: सुभाष चंद्र बोस की जिंदगी पर आधारित फिल्में

सुभाष चंद्र
सुभाष चंद्र के नाम से बनी ये एक बंगाली फिल्म है। जिसका निर्माण बंगाल के मशहूर प्रोड्यूसर एके बनर्जी ने किया। उनकी इस फिल्म को लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था। सुभाष चंद्र में उनका किरदार अमर दत्त ने निभाया था। जो काबिले तारीफ था।HBD: सुभाष चंद्र बोस की जिंदगी पर आधारित फिल्में

सुभाष चंद्र बोस द फॉरगॉटन हीरो
ये बॉलीवुड के अभिनेता सचिन खांडेकर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में एक है जिसमे उन्होंने सुभाष चंद्र बोस का किरदार निभाया था। सचिन की फिल्म सुभाष चंद्र बोस द फॉरगॉटन हीरो का निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया था। जो अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते है। ये बोस की जिंदगी पर बनी सबसे महत्वपूर्ण और बेहतरीन फिल्म है।HBD: सुभाष चंद्र बोस की जिंदगी पर आधारित फिल्में

सुभाष चंद्र बोसः द मिस्ट्री
सुभाष चंद्र बोसः द मिस्ट्री साल 2016 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म में उनकी मौत से जुड़े तथ्यों पर बात करती हैं। आपको बात दें कि बोस की जिंदा है या नहीं ये आज भी लोगों के दिलों में एक बड़ा राज है, जिसका जवाब किसी को नहीं मिला है।HBD: सुभाष चंद्र बोस की जिंदगी पर आधारित फिल्में

गुमनामी
श्रीजीत मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म गुमनामी की कहानी सुभाष चंद्र बोस पर आधारित हैं। इसकी कहानी सुभाष चंद्र बोस के लापता होने और मौत की अटकलों पर आधारित हैं। दोस्तों कुछ साल पहले ऐसा कहा जा रहा था कि सुभाष चंद्र बोस जिंदा है और वो हमारे बीच है। उनको वाराणसी में देखा गया था। जहां पर वो गुमनामी बाबा की तरह रहते थे। हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है इसके बारे में कुछ भी पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता। फिल्म की कहानी इसी पर आधारित हैं।HBD: सुभाष चंद्र बोस की जिंदगी पर आधारित फिल्में

सुभाष चंद्र बोस
बॉलीवुड ही नहीं ब​ल्कि साउथ ने भी सुभाष चंद्र बोस की जिंदगी पर फिल्म बना चुका है। जिसका शीषर्क सुभाष चंद्र बोस है। मुख्य किरदार के तौर पर मशहूर साउथ अभिनेता दग्गुबती वेंकटेश नजर आए है।

आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन है। तो ऐसे में आज हम आपको उनकी जिंदगी पर आधारित कुछ बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में, बोसः डेड या अलाइव, गुमनामी, सुभाष चंद्र बोसः द मिस्ट्री और सुभाष चंद्र बोस द फॉरगॉटन हीरो जैसी शामिल है। HBD: सुभाष चंद्र बोस की जिंदगी पर आधारित फिल्में

Share this story