Samachar Nama
×

दिल्ली अग्न‍िकांड: मृतक घरवालों के प्रति बॉलीवुड ने जताई संवेदना

देश की राजधानी दिल्ली में भयानक अग्निकांड हुआ जिसमे अब तक कई लोगों की मौत की खबर आ चुकी है। इस हादसे में जख्मी और मृतक घरवालों के प्रति संवेदना और अफसोस जाते हुए बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसमे मनोज मुंतसिर, राज बब्बर, रितेश देशमुख के नाम शामिल हैं।
दिल्ली अग्न‍िकांड: मृतक घरवालों के प्रति बॉलीवुड ने जताई संवेदना

बीते दिन यानी रविवार को देश की राजधानी दिल्ली में भयानक अग्निकांड हुआ जिसमे अब तक कई लोगों की मौत की खबर आ चुकी है। ये अग्निकांड इतना भयानक था कि इसने करीब 43 लोगों की जान ले ली। इस हादसे से देशभर के लोग गुस्से में है। वहीं इस हादसे में जख्मी और मृतक घरवालों के प्रति संवेदना और अफसोस जाते हुए बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी अपनी प्रति​क्रिया दी है। जिसमे कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं।दिल्ली अग्न‍िकांड: मृतक घरवालों के प्रति बॉलीवुड ने जताई संवेदना

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्विट किया कि, ‘दिल्ली अग्न‍िकांड को सुनकर बहुत बुरा लगा। जिन्होंने अपनों को खोया उनके प्रति मेरी संवदेना और जो जख्मी हुए, उनके लिए प्रार्थना करता हूं कि वे जल्द ठीक हो जाएं।’

नेता और अभिनेता राज बब्बर ने तो दिल्ली सरकार पर निशाना साधा हैं। उन्होंने निधाना साधते हुए लिखा कि, ‘दिल्ली अग्न‍िकांड में इतनी जिंदगियों को खोने से सदमे में हूं। जैसे-जैसे हादसे की पूरी जानकारी सामने आ रही है, ऐसा लग रहा है कि यह हादसा बस घटित होने का इंतजार कर रहा था। MCD और दिल्ली सरकार को यह जिम्मेदारी लेनी होगी। यह अफसोसजनक है कि राजधानी में रहते हुए भी सिस्टम लोगों की जिंदगी नहीं बचा सकती।’दिल्ली अग्न‍िकांड: मृतक घरवालों के प्रति बॉलीवुड ने जताई संवेदना

वहीं मनोज मुंतसिर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, ‘बिल्ड‍िंग में कोई इमरजेंसी एग्ज‍िट नहीं थी। कोई भी जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता और एक बार फिर कोई भी इससे सीख नहीं लेगा। कई लोगों ने इस हादसे में जिंदगी गंवा दी है लेकिन लोगों की जिंदगी के लिए हमारे मन में कोई इज्जत नहीं है।’दिल्ली अग्न‍िकांड: मृतक घरवालों के प्रति बॉलीवुड ने जताई संवेदना

आपको बता दें कि दिल्ली में ये अग्न‍िकांड रानी झांसी रोड स्थित एक बैग बनाने वाली फैक्ट्री में सुबह करीब 4:30 से 5 बजे के बीच में हुई है। आई खबरों में कहा जा रहा है कि इस दिल्ली अग्न‍िकांड हादसे में करीब 43 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल है। घायल लोगों को वहां के करीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली में ही कई अग्निकांड हो चुके हैं जिसमे कई मासूमों की मौत हो गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में भयानक अग्निकांड हुआ जिसमे अब तक कई लोगों की मौत की खबर आ चुकी है। इस हादसे में जख्मी और मृतक घरवालों के प्रति संवेदना और अफसोस जाते हुए बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी अपनी प्रति​क्रिया दी है। जिसमे मनोज मुंतसिर, राज बब्बर, रितेश देशमुख के नाम शामिल हैं। दिल्ली अग्न‍िकांड: मृतक घरवालों के प्रति बॉलीवुड ने जताई संवेदना

Share this story