Samachar Nama
×

इन बॉलीवुड सेलेब्स के निधन के बाद रिलीज हुई थी फिल्में, एक की तो 10 फिल्में रिलीज हुई थी

बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री ने दो चार महीनों के अंदर अपने एक से एक कई नायाब हीरों को खो दिया है। जिसमे इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत, ऋषि कपूर जैसे दिग्गज कलाकार शामिल है। इन सभी कलाकारों के जाने का दुख आज उनके चाहने वालों को काफी ज्यादा जिसको शब्दों में बयां नहीं किया जा
इन बॉलीवुड सेलेब्स के निधन के बाद रिलीज हुई थी फिल्में, एक की तो 10 फिल्में रिलीज हुई थी

बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री ने दो चार महीनों के अंदर अपने एक से एक कई नायाब हीरों को खो दिया है। जिसमे इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत, ऋषि कपूर जैसे दिग्गज कलाकार शामिल है। इन सभी कलाकारों के जाने का दुख आज उनके चाहने वालों को काफी ज्यादा जिसको शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। ऐसे दिग्गज कलाकारों का अब इस दुनिया में ना होना बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा नुकसान भी है। अब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन बीते 14 में हुआ था। इसी बीच अभिनेता की आखिरी फिल्म दिल बेचारा रिलीज होने वाली है। अभिनेता की मौत के बाद उनकी फिल्म के रिलीज से फैंस खुश और भावुक है। आपको बता दें कि सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत ही नहीं इससे पहले बॉलीवुड के ऐसे कई दिग्गज कलाकार रह चुके हैं जिनकी आखिरी फिल्म उनके निधन के बाद रिलीज हुई है। आइए जानते हैं उन दिग्गजों के नाम –इन बॉलीवुड सेलेब्स के निधन के बाद रिलीज हुई थी फिल्में, एक की तो 10 फिल्में रिलीज हुई थी

ऋषि कपूर
बॉलीवुड के शानदार और जिंदादिल अभिनेता ऋषि कपूर का निधन बीते 30 अप्रैल 2020 हुआ था। उनकी आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन है। जिसका थोड़ा काम अभी बाकी है। लॉकडाउन के बाद इस फिल्म का काम पूरा किया जाएगा इसके बाद फिल्म की रिलीज की तारीख तय की जाएगी। इस फिल्म में ऋषि कपूर के अलावा अहम किरदार में जूही चावला भी नजर आने वाली है।इन बॉलीवुड सेलेब्स के निधन के बाद रिलीज हुई थी फिल्में, एक की तो 10 फिल्में रिलीज हुई थी

अमरीश पुरी
इसमे कोई दो राय नहीं कि अमरीश पुरी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रह चुके है। उन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान ऐसे ऐसे किरदार परदे पर निभाए है जिसे कोई भी नहीं भूल सकता है। अमरीश पुरी का निधन 12 जनवरी साल 2005 में हुआ था। उनकी आखिरी फिल्म किसना थी। किसना फिल्म उनके निधन के कुछ ही दिनों बाद 21 जनवरी 2015 को रिलीज हुई थी।इन बॉलीवुड सेलेब्स के निधन के बाद रिलीज हुई थी फिल्में, एक की तो 10 फिल्में रिलीज हुई थी

दिव्या भारती
दिव्या भारती बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री रह चुकी हैं जिन्होंने महज कुछ ही सालों में बॉलीवुड में अपनी एक अच्छी जगह बनाई थी लेकिन उनकी बहुत कम उम्र में निधन हो गया। उनकी आखिरी फिल्म रंग थी जो उस वक्त की एक सुपरहिट साबित​ हुई थी।इन बॉलीवुड सेलेब्स के निधन के बाद रिलीज हुई थी फिल्में, एक की तो 10 फिल्में रिलीज हुई थी

संजीव कुमार
आपकी जानकर हैरानी होगी कि संजीव कुमार का निधन बहुत ही कम उम्र में आयु में हुआ था। उनके निधन के बाद सिनेमाघरों में एक दो नहीं बल्कि दस फिल्में रिलीज की गई थी। उनकी सबसे आखिरी फिल्म प्रोफेसर की पड़ोसन थी।

इन बॉलीवुड सेलेब्स के निधन के बाद रिलीज हुई थी फिल्में, एक की तो 10 फिल्में रिलीज हुई थी

राजेश खन्ना
बॉलीवुड इंडस्ट्री में काका के नाम से पहचाने जाने वाले राजेश खन्ना की आखिरी फिल्म रियासत उनके निधन के करीब दो साल बाद रिलीज हुई थी। फिल्म 18 जुलाई साल 2014 को रिलीज हुई थी उनका निधन 18 जुलाई साल 2012 को हुआ था।इन बॉलीवुड सेलेब्स के निधन के बाद रिलीज हुई थी फिल्में, एक की तो 10 फिल्में रिलीज हुई थी

शम्मी कपूर
अभिनेता शम्मी कपूर की आखिरी फिल्म रॉकस्टार थी जो 11 नवंबर 2011 को रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स आफिस पर सुपरहिट रहीं थी लेकिन वो इस फिल्म को देख नहीं पाए थे।इन बॉलीवुड सेलेब्स के निधन के बाद रिलीज हुई थी फिल्में, एक की तो 10 फिल्में रिलीज हुई थी

मीना कुमारी
मीना कुमारी अपने समय की एक मशहूर अदाकारा रह चुकी है। जिनका निधन 1972 को हुआ था। इसी साल उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म पाकीजा रिलीज हुई थी। लेकिन ये फिल्म उनके निधन के पहले हुई थी। उनकी आखिरी फिल्म गोमती के किनारे थी।इन बॉलीवुड सेलेब्स के निधन के बाद रिलीज हुई थी फिल्में, एक की तो 10 फिल्में रिलीज हुई थी

बलराज साहनी
बलराज साहनी के निधन के बाद उनकी एक दो नहीं बल्कि छह फिल्में रिलीज हुई थी। जिसमे प्यार का रिश्ता, हिंदुस्तान की कसम, हंसते जख्म, जलियांवाला बाग, अमानत और गरम हवा शामिल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बलराज साहनी का निधन साल 1973 को हुआ था।

इसलिए संगीता बिजलानी ने आखिरी समय में सलमान से तोड़ा था रिश्ता, छप गए थे शादी के कार्ड

सनी देओल की इस फिल्म से विकास दुबे पर पड़ा था गहरा असर, इस नाम से था मशहूर

सोशल मीडिया पर झेल रहे ट्रोलिंग के बाद बड़े दिनों बाद पार्टी करते नजर आए करण जौहर

Share this story