B’wood Celebs: महाराष्ट्र में कोरोना कर्फ्यू का ऐलान होते ही शहर से बाहर घूमने निकले बॉलीवुड सेलेब्स, एयरपोर्ट पर आए नजर
महाराष्ट्र में बीते दिनों ही सरकार ने कोरोना कर्फ्यू का ऐलान किया है। इस कोरोना कर्फ्यू में कुछ जरूरी सेवाएं छोड़कर बाकी सभी सेवाएं पूरे 15 दिनों के लिए बंद रहेंगी। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री में भी पूरी तरह से ताला लग गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने किसी भी तरह की शूटिंग पर 15 दिनों के लिए पाबंदियां लगा दी है। ऐसे में बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स कोरोना कर्फ्यू का ऐलान होते हुए शहर से बाहर की तरफ निकलने लगे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों को ही मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र में 15 दिनों तक कोरोना कर्फ्यू होने की वजह से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई छोड़कर घूमने निकल गए हैं। एयरपोर्ट पर दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें ये दोनों एक जैसी ड्रेस पहने हुए हाथ में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ना सिर्फ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इसके अलावा अभिनेत्री जाह्नवी कपूर को भी मुंबई एयरपोर्ट पर सपोर्ट किया गया है। इस अभिनेत्री इस दौरान फ्लोरल प्रिंट टॉप और डेनिम जींस में नजर आई है। अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा भी दोनों बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं। हालांकि इस दौरान चारों ने ही मास्क पहन रखा हुआ है। अभिनेत्री सोनी राजदान भी मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी बेटी शाहीन भट्ट के साथ दिखाई दी थी। इस दौरान दोनों मां बेटी मास्क लगाए हुए नजर आए थे। ऐसे में कहा जा रहा है कि मुंबई कोरोना कर्फ्यू के ऐलान के बाद से ही सभी सेलेब्स मुंबई से बाहर घूमने के लिए निकल गए हैं।
Salman Khan Radhe: सलमान खान की फिल्म राधे की रिलीज को लेकर आई ये बड़ी अपडेट, सुनकर खुश होंगे फैंस
Shilpa Shinde के हाथ लगा बड़ा जैकपॉट, इस अभिनेता के साथ फिल्म में करने वाली हैं रोमांस
Kareena Kapoor Khan ने किया बेडरूम सीक्रेट का खुलासा, सोने से पहले तीन चीजों की जरूरत