Samachar Nama
×

बॉलीवुड के वो सेलेब्स जिन्होंने फैंस से रचाई शादी

आज हम आपको बॉलीवुड के उन सेलेब्स के बारें में बताने जा रहे हैं जिन्होंने किसी स्टार के साथ नहीं बल्कि फैंस से शादी की है। इस लिस्ट में माधुरी दीक्षित, ईशा देओल, दिलीप कुमार, आमिर खान, जितेंद्र जैसे नाम शामिल है।
बॉलीवुड के वो सेलेब्स जिन्होंने फैंस से रचाई शादी

शादी एक इंसान के लिए बहुत बड़ी बात होती है। यही कारण है कि हर कोई शादी के लिए ऐसे पार्टनर की चाह करता है जो उससे प्यार करता हो साथ ही उसकी देखभाल करें। आज हम आपको बॉलीवुड के उन सेलेब्स के बारें में बताने जा रहे हैं जिन्होंने किसी स्टार के साथ नहीं बल्कि फैंस से शादी की है और आज वो अपनी लाइफ में बेहद खुश हैं। आइए जानते हैं उनके नाम –बॉलीवुड के वो सेलेब्स जिन्होंने फैंस से रचाई शादी

मुमताज और मयूर माधवानी
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री मुमताज ने उस वक्त करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया जब उन्होंने मयूर माधवानी से शादी की। आपको बता दें कि मयूर मुमताज के बड़े फैन थे। दोनों की शादी साल 1974 में हुई थी।बॉलीवुड के वो सेलेब्स जिन्होंने फैंस से रचाई शादी

दिलीप कुमार और सायरा बानो
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप ने अभिनेत्री सायरा बानों से शादी की है। जो उनसे उम्र में 22 साल छोटी हैं। सायरा दिलीप कुमार को महज 12 साल की उम्र से चाहने लगी थी। सायरा ने उनको शादी के​ लिए प्रपोज किया था तो वो उस वक्त उनसे शादी के लिए तैयार नहीं थे। हालांकि बाद में उनकी चाहत रंग लाई और आज भी दोनों साथ है।बॉलीवुड के वो सेलेब्स जिन्होंने फैंस से रचाई शादी

जितेंद्र और शोभा कपूर
अपने समय के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र ने अपनी एक बड़ी फैन से शादी की थी। जो ब्रिटिश एयरवेज की एयर होस्टेस थी। इन दोनों की शादी 1972 में शादी हुई थी।बॉलीवुड के वो सेलेब्स जिन्होंने फैंस से रचाई शादी

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया
डिंपल कपाड़िया राजेश खन्ना से उम्र में काफी छोटी हैं वो अभिनेता की सबसे बड़ी फैन थी। यही कारण है कि जब राजेश खन्ना ने डिंपल को शादी के लिए प्रपोज किया तो वो उनको ना नहीं कह पाई।बॉलीवुड के वो सेलेब्स जिन्होंने फैंस से रचाई शादी

माधुरी दिक्षित और डॉक्टर नैने
माधुरी दिक्षित के पति मशहूर बिजनेसमैन डॉक्टर श्रीराम नेे अभिनेत्री के सबसे बड़े फैन थे। माधुरी की मुस्कान ने उनको अपना दीवाना बना ​दिया था। माधुरी ने श्रीराम नेने से शादी की। बॉलीवुड के वो सेलेब्स जिन्होंने फैंस से रचाई शादीआमिर खान और किरण राव
आमिर खान की दूसरी शादी किरण राव से हुई हैं। जो उनकी सबसे बड़ी फैन है। जब किरण 14 साल की उम्र में आमिर की फिल्म कयामत से कयामत तक देखी थी। तभी से वो आमिर खान की फैन थी। लेकिन उन्हें क्या पता था कि एक दिन वो आमिर की पत्नी बन जाएंगी।बॉलीवुड के वो सेलेब्स जिन्होंने फैंस से रचाई शादी

ईशा देओल और भरत तख्तानी
ईशा देओल और भरत तख्तानी एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। भरत महज 13 साल की उम्र से ही ईशा को प्यार करते थे। हालांकि बाद में दोनों ने साल 2012 में एक दूसरे से शादी की और वो उनका एक भरा परिवार है।

आज हम आपको बॉलीवुड के उन सेलेब्स के बारें में बताने जा रहे हैं जिन्होंने किसी स्टार के साथ नहीं बल्कि फैंस से शादी की है। इस लिस्ट में माधुरी दीक्षित, ​ईशा देओल, दिलीप कुमार, आमिर खान, जितेंद्र जैसे नाम शामिल है। बॉलीवुड के वो सेलेब्स जिन्होंने फैंस से रचाई शादी

Share this story