Samachar Nama
×

बॉलीवुड हस्तियों ने ट्वीट कर इसरो को किया सलाम

चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की टीम के लिए बॉलीवुड की ओर से बधाई का तांता लग गया। मिशन के लिए वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी फिल्म 'यस बॉस' के गीत 'चांद तारे' को याद किया।
बॉलीवुड हस्तियों ने ट्वीट कर इसरो को किया सलाम

चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की टीम के लिए बॉलीवुड की ओर से बधाई का तांता लग गया। मिशन के लिए वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘यस बॉस’ के गीत ‘चांद तारे’ को याद किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ” चांद तारे तोड़ लाऊं। सारी दुनिया पर मैं छाऊं’..ऐसा करने के लिए घंटों काम करने के साथ ईमानदारी और विश्वास की आवश्यकता होती है। चंद्रयान-2 के लिए इसरो की टीम को बधाई।”

भारत के दूसरे चंद्रमा मिशन की व इस परियोजना की निदेशक महिलाएं हैं। फिल्मकार करण जौहर ने इस पर नारी शक्ति की सराहना की।

उन्होंने लिखा, “हम में से हर एक इस ऐतिहासिक अवसर का गवाह बनने के लिए भाग्यशाली है। चंद्रयान-2 इसरो का पहला मिशन है, जिसका नेतृत्व दो महिलाएं मुथिवा वनिता और रितु करिधाल कर रही हैं।”

‘एयरलिफ्ट’ की अभिनेत्री निमरत कौर ने ट्वीट कर कहा कि प्रक्षेपण के समय उनके रोंगटे खड़े हो गए। उन्हें इसरो टीम के सभी सदस्यों को इसके लिए बधाई दी।

कुल 43.4 मीटर लंबे और 640 टन वजनी जीएसएलवी एम-3 को पिछले सप्ताह लांच किया जाना था, मगर तकनीकी खराबी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा जिसके बाद सोमवार की दोपहर यह प्रक्षेपित किया गया।

इसके लांच के बाद अभिनेता अक्षय कुमार ने इसरो को सलाम किया। अक्षय की अंतरिक्ष ड्रामा फिल्म ‘मिशन मंगल’ रिलीज होनी वाली है।

गायक अदनान सामी और अभिनेत्री तापसी पन्नू ने चंद्रयान-2 के लांच को ‘गर्व का क्षण’ बताया। वहीं अभिनेत्री बिपाशा बसु ने ट्वीट किया, ‘अविश्वसनीय।’

अभिनेता शरमन जोशी ने लिखा, “नामुमकिन को फिर मुमकिन किया है इसरो ने। सुपरहीरोज को मेरी दिली मुबारकबाद जिन्होंने हमें सिखाया कि आकाश भी कोई सीमा नहीं है।”

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की टीम के लिए बॉलीवुड की ओर से बधाई का तांता लग गया। मिशन के लिए वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी फिल्म 'यस बॉस' के गीत 'चांद तारे' को याद किया। बॉलीवुड हस्तियों ने ट्वीट कर इसरो को किया सलाम

Share this story