Samachar Nama
×

राम मंदिर भूमि पूजन: बॉलीवुड टीवी के सेलेब्स ने लोगों को दी बधाई, कहा भगवान का स्वागत करना है

आज हर देशवासी के लिए एक बड़ा दिन है। आज ही वो पावन अवसर है जिस दिन उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। जिसके लिए पिछले काफी समय से अयोध्या में तैयारी जोरों शोरों से चल रही थी। इस मौकों पर आज हर कोई खुश है। लोगों
राम मंदिर भूमि पूजन: बॉलीवुड टीवी के सेलेब्स ने लोगों को दी बधाई, कहा भगवान का स्वागत करना है

आज हर देशवासी के लिए एक बड़ा दिन है। आज ही वो पावन अवसर है जिस दिन उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। जिसके लिए पिछले काफी समय से अयोध्या में तैयारी जोरों शोरों से चल रही थी। इस मौकों पर आज हर कोई खुश है। लोगों में इसको लेकर एक अलग ही उत्साह है। पूरी राम जन्म भूमि पिछले काफी दिनों से रोशनी से जगमगा रही है ऐसा लग रहा है कि कई वर्षों बाद आज वाकई में दीवाली का त्योहार असल रूप से मनाया जा रहा रहा है। सोशल मीडिया से लेकर सुर्खियों तक ​हर तरफ आज सिर्फ और सिर्फ अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण कई लोग पोस्ट कर रहे और बधाई दे रहे है। इस खास मौके पर बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सारे लोगों ने अपने अपने अंदाज में देश वासियों को बधाई दी और अपना उत्साह प्रकट किया है। राम मंदिर भूमि पूजन: बॉलीवुड टीवी के सेलेब्स ने लोगों को दी बधाई, कहा भगवान का स्वागत करना हैमशहूर रमानंद सागर की रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरूण गोविल ने भी इस पर खुशी प्रकट की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘अयोध्या में राममंदिर के लिए वर्षों तक लगातार संघर्ष करने वाले वरिष्ठजन और आगे उस लड़ाई को भूमिपूजन तक लेकर आने वाले सभी रामभक्तों को मेरा कोटि कोटि नमन। आप सबके महान प्रयासों से ही हमें ये दिन देखने का‌ सौभाग्य मिल रहा है। जय श्रीराम।राम मंदिर भूमि पूजन: बॉलीवुड टीवी के सेलेब्स ने लोगों को दी बधाई, कहा भगवान का स्वागत करना है

वहीं टीवी की सीता यानी दीपिका चिखालिया ने लिखा कि, यह सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है, 500 साल के संघर्ष के बाद भगवान का स्वागत करना है।राम मंदिर भूमि पूजन: बॉलीवुड टीवी के सेलेब्स ने लोगों को दी बधाई, कहा भगवान का स्वागत करना है

बॉलीवुड के अभिनेता अनुपम खेर ने भी सोशल मीडिया पर राम जन्म भूमि पूजन की लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
इसके अलावा बॉलीवुड के और भी कई सेलेब्स है जिन्होंने इसके लिए लोगों को बधाई दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज करीब 12 बजे श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाएगा।राम मंदिर भूमि पूजन: बॉलीवुड टीवी के सेलेब्स ने लोगों को दी बधाई, कहा भगवान का स्वागत करना है जिसका शिलान्यास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले है जिसके लिए वो अयोध्या पहुंच चुके है। वहां पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करने के लिए पहले से ही मौजूद है। इसके बाद से बाकी के कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।राम मंदिर भूमि पूजन: बॉलीवुड टीवी के सेलेब्स ने लोगों को दी बधाई, कहा भगवान का स्वागत करना है

राम मंदिर भूमि पूजन: भक्ति में डूबे भक्तों के बीच वायरल हो रहे ये भक्ति गीत

बेटी तारा के पहले जन्मदिन पर भावुक हुई माही विज

ना सिर्फ विद्या बालन, ये अभिनेत्रियां भी अपने बूत हिट कराती हैं फिल्में

Share this story