Samachar Nama
×

बॉलीवुड के इन अभिनेताओं ने परदे पर निभाया ट्रांसजेंडर का किरदार

आज हम उन अभिनेताओं की बात कर रहे हैं जिन्होंने फिल्मों में किन्नर का किरदार निभाया है। इन सभी अभिनेताओं ने इस किरदार को इतनी सहजता से निभाया जैसे वो इसके विशेषज्ञ हो। इस लिस्ट में अली जकारिया, परेश रावल, महेश मांझेकर, आशुतोष राणा जैसे नाम शामिल है।
बॉलीवुड के इन अभिनेताओं ने परदे पर निभाया ट्रांसजेंडर का किरदार

एक अच्छा अभिनेता उसे ही कहा जाता है जो परदे पर हर किरदार को बखूबी निभा पाए। ठीक ऐसे ही अभिनेताओं की आज हम बात कर रहे हैं जिन्होंने फिल्मों में किन्नर का किरदार निभाया है। इन सभी अभिनेताओं ने इस किरदार को इतनी सहजता से निभाया जैसे वो इसके विशेषज्ञ हो। तो आइए जानते हैं उन अभिनेताओं के नाम जिन्होंने परदे पर किन्नर का किरदार निभाया है।बॉलीवुड के इन अभिनेताओं ने परदे पर निभाया ट्रांसजेंडर का किरदार

आशुतोष राणा
फिल्म ‘संघर्ष’ में आशुतोष ने किन्नर का भूमिका निभाया था। फिल्म में उनके किरदार का नाम लज्जा शंकर पांडे था जो बच्चों को अगवाह करके मार देता था। आशुतोष राणा का इस फिल्म में किन्नर का किरदार बेहद खौफनाक था। जिसे देखकर हर कोई खौफ खा जाए।बॉलीवुड के इन अभिनेताओं ने परदे पर निभाया ट्रांसजेंडर का किरदार

सदाशिव अमरापुरकर
फिल्म सड़क में अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर का ‘महारानी’ किरदार तो आपको याद ही होगा। ये किरदार इतना महशूर हुआ कि इसे कई अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया। आज भी लोग महारानी के किरदार को भूल नहीं पाए हैं। महेश भट्ट द्वारा निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट मुख्य किरदार में थे।बॉलीवुड के इन अभिनेताओं ने परदे पर निभाया ट्रांसजेंडर का किरदार

महेश मांजरेकर
दोस्तों आपको फिल्म रज्जो तो याद होगी। इस फिल्म में अभिनेता महेश मांझेकर ने किन्नर का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके किरदार का नाम बेगम था जो कोठा चलाती थी। फिल्म में उनके किरदार को काफी सराहा गया था।बॉलीवुड के इन अभिनेताओं ने परदे पर निभाया ट्रांसजेंडर का किरदार

परेश रावल
मशहूर अभिनेता परेश रावल साल 1997 में ​आई फिल्म तमन्ना में किन्नर का किरदार निभा चुके हैं। इस फिल्म में पूजा भट्ट, शरद कपूर और मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में थे।बॉलीवुड के इन अभिनेताओं ने परदे पर निभाया ट्रांसजेंडर का किरदार

अली जकारिया
फिल्म ‘दरमियां’ में एक्टर अली जकारिया ने किन्नर की भूमिका अदा की। फिल्म और जकारिया के किरदार को समाज के सभी वर्गों ने खूब सराहा। ये एक मशहूर किरदार था।बॉलीवुड के इन अभिनेताओं ने परदे पर निभाया ट्रांसजेंडर का किरदार

रवि किशन
साल 2013 में फिल्म बुलेट राजा रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के जाने माने अभिनेता रवि किशन किन्नर के रोल में नजर आए। उनके अलावा इस फिल्म में सैफ अली खान, सोनाक्षी सिन्हा और जिम्मी शेरगिल मुख्य भूमिका में थे।

बॉलीवुड के इन अभिनेताओं ने परदे पर निभाया ट्रांसजेंडर का किरदार

अक्षय कुमार
अक्षय की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब में वो किन्नर का किरदार निभाने वाले हैं। उनकी ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म से अक्षय का पहला लुक सामने आया था।

 

आज हम उन अभिनेताओं की बात कर रहे हैं जिन्होंने फिल्मों में किन्नर का किरदार निभाया है। इन सभी अभिनेताओं ने इस किरदार को इतनी सहजता से निभाया जैसे वो इसके विशेषज्ञ हो। इस लिस्ट में अली जकारिया, परेश रावल, महेश मांझेकर, आशुतोष राणा जैसे नाम शामिल है। बॉलीवुड के इन अभिनेताओं ने परदे पर निभाया ट्रांसजेंडर का किरदार

Share this story