Samachar Nama
×

सलमान खान से पंगा लेना इन सेलेब्स को पड़ गया भारी

सलमान खान के बॉलीवुड में दोस्त कम और दुश्मन ज्यादा है, कई ऐसे सेलेब्स हैं जिनकी शक्ल सलमान खान देखना चाहते हैं। यही कारण है कि सलमान की वजह से कई सेलेब्स का करियर बर्बाद हो चुका है। इस लिस्ट में अनुराग कश्यप, ऋतिक रोशन, रणबीर कपूर, विवेक ओबेरॉय और अर्जुन कपूर का नाम शामिल हैं।
सलमान खान से पंगा लेना इन सेलेब्स को पड़ गया भारी

बॉलीवुड में सलमान खान को उनके दरियादिली के लिए जाना जाता है। ऐसे कई कलाकार हैं जिनका करियर संवारने का काम अभिनेता सलमान खान ने किया है। सलमान के लिए ऐसा कहा जाता है कि वो दोस्ती और दुश्मनी दोनों अच्छे से निभाते हैं। ये तो आप जानते हैं कि सलमान खान के बॉलीवुड में दोस्त कम और दुश्मन ज्यादा है, कई ऐसे सेलेब्स हैं जिनकी शक्ल सलमान खान देखना चाहते हैं। यही कारण है कि सलमान की वजह से कई सेलेब्स का ​करियर बर्बाद हो चुका है।सलमान खान से पंगा लेना इन सेलेब्स को पड़ गया भारी

अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर और सलमान खान पहले दोस्त हुआ करते थे। लेकिन दोनों की दोस्ती में दरार तब आई जब अर्जुन का दिल सलमान खान की भाभी मलाइका आरोड़ा पर आया। सलमान को ये लगता है कि अरबाज खान और मलाइका का रिश्मा अर्जुन कपूर की वजह से टूटा है। इसके बाद से दोनों एक दूसरे से कभी बात नहीं करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि सलमान की वजह से अर्जुन का करियर प्रभावित हुआ है।सलमान खान से पंगा लेना इन सेलेब्स को पड़ गया भारी

विवेक ओबरॉय
सलमान और विवेक के बीच की लड़ाई का किस्सा तो जग जाहिर है। दोनों के बीच लड़ाई की वजह अभिनेत्री ऐश्वर्या राय हैं। जब ऐश्वर्या का ब्रेकअप सलमान के साथ हुआ तो ऐश की नजदीकियां विवेक से बढ़ने लगी। सलमान को ये बात जरा भी नहीं भाई और उन्होंने विवेक को 40 कॉल किये, जिसके बाद सलमान ने विवेक को बड़ी धमकी भी दी थी। सलमान खान की वजह से ही विवेक का करियर बर्बाद हो गया।सलमान खान से पंगा लेना इन सेलेब्स को पड़ गया भारी

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर और सलमान खान का किस्सा तो आप लोगों को पता है। कैटरीना सलमान खान को छोड़कर रणबीर कपूर के पास चली गई थी उस वक्त वो सलमान की गर्लफ्रेंड हुआ करती थी। इसके बाद से सलमान और रणबीर एक दूसरे के दुश्मन बन गए। हालां​कि बाद में रणबीर से ब्रेकअप के बाद एक बार फिर से कैटरीना सलमान के पास आ गई। आज दोनों की अच्छी दोस्ती है। लेकिन इसकी वजह से सलमान और रणबीर दुश्मन बन गए।सलमान खान से पंगा लेना इन सेलेब्स को पड़ गया भारी

ऋतिक रोशन
ऋतिक और सलमान की दोस्ती में दरार तब आई जब संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म गुजारिश में सलमान की जगह ऋतिक का कास्ट किया। इसके बाद से दोनों की दोस्ती नहीं हुई और आज भी मनमुटाव कायम हैं।सलमान खान से पंगा लेना इन सेलेब्स को पड़ गया भारी

अनुराग कश्यप
सलमान और अनुराग का विवाद फिल्म तेरे नाम के दौरान का है। तब अनुराग को लग रहा था कि फिल्म तेरे नाम में सलमान को अपने किरदार के लिए सीने पर बाल रखना चाहिए। जबकि सलमान ऐसा करने के लिए तैयार नहीं थे। तब सलमान के कहने पर अनुराग को फिल्म के सेट से धक्केमार कर निकाला गया है। इसके बाद से अनुराग का करियर प्रभावित हुआ था।

सलमान खान के बॉलीवुड में दोस्त कम और दुश्मन ज्यादा है, कई ऐसे सेलेब्स हैं जिनकी शक्ल सलमान खान देखना चाहते हैं। यही कारण है कि सलमान की वजह से कई सेलेब्स का ​करियर बर्बाद हो चुका है। इस लिस्ट में अनुराग कश्यप, ऋतिक रोशन, रणबीर कपूर, विवेक ओबेरॉय और अर्जुन कपूर का नाम शामिल हैं। सलमान खान से पंगा लेना इन सेलेब्स को पड़ गया भारी

Share this story