Samachar Nama
×

मप्र में भाजपा के धनबल, संगठन से मुकाबला : Kamal Nath

कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि “हमारा मुकाबला भाजपा के धनबल, प्रशासनिक दबाव और संगठन से है।” राजधानी में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित महिला कांग्रेस की बैठक में कमल नाथ ने कहा कि
मप्र में भाजपा के धनबल, संगठन से मुकाबला : Kamal Nath

कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि “हमारा मुकाबला भाजपा के धनबल, प्रशासनिक दबाव और संगठन से है।” राजधानी में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित महिला कांग्रेस की बैठक में कमल नाथ ने कहा कि आज किसी भी चुनाव में जीतने और हारने के पीछे महिलाएं ही निर्णायक हैं, क्योंकि आज महिलाएं बहुत सक्रिय हैं। 10 साल पहले की राजनीति और आज की राजनीति बहुत बदल गई है, आज समय ने राजनीति को भी परिवर्तित कर दिया है।

कमल नाथ ने आगे कहा, “हमें एक नये नजरिये से महिला कांग्रेस को नए सिरे से मजबूत करने की जरूरत है। आज महंगाई से, बेरोजगारी से हर वर्ग परेशान हैं। कृषि क्षेत्र की बात करें, महिलाओं पर अत्याचार की बात करें, सभी दुखी हैं। बूथ स्तर पर महिलाओं को सक्रिय करें और मजबूत संगठन बनाएं। हर विधानसभा के बूथों पर महिला कांग्रेस का मजबूत संगठन होना चहिए।”

भाजपा के संगठन की चर्चा करते हुए कमल नाथ ने कहा, “हमारी लड़ाई आज भाजपा के धनबल, प्रशासनिक दबाव व संगठन से है। प्रशासन विधायकों से नहीं, महिलाओं से डरता है। हमें सच्चाई के लिए, न्याय के लिए आक्रामक होने की जरूरत है।”

भाजपा की सियासी रणनीति का हवाला देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ध्यान मोड़ने की राजनीति करती है। पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़े, जनता त्रस्त है तो यह चंदे की तरफ जनता का ध्यान मोड़ने में लग गए हैं।

कमल नाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा, “2014 में मोदी कितने बड़े-बड़े सपने दिखाते थे, किसानों की खुशहाली, हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात करते थे, लेकिन 2019 में उन्होंने ये सब बातें न करके शहीदों के नाम पर वोट मांगा। आज न ये किसान की बात करते हैं, न युवा की बात करते हैं, आज ये ध्यान मोड़ने के लिए पाकिस्तान की, राष्ट्रवाद की बात करते हैं।”

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कमल नाथ ने आह्वान किया कि महिला कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य की महिलाओं को यह सच्चाई समझाएं। महिलाओं को समझाइए कि आप भले ही हमारा साथ मत दें, कांग्रेस का साथ मत दें, लेकिन सच्चाई का साथ जरूर दें। हमें सच्चाई के इस संदेश को लोगों तक पहुंचाना है, भाजपा की हकीकत महिलाओं को बताएं, सच्चाई का साथ देने की अपील करें।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिए महिला कांग्रेस का मजबूत होना जरूरी है। आठ मार्च महिला दिवस को कांग्रेस एक बड़ा महिला अधिवेशन करेगी।

न्यूज सत्रोत आईएएनएस

Share this story