Samachar Nama
×

GUJRAAT BJP AGAIN : गुजरात में फिर जीती भाजपा , आप ने गाँव में भी किया शानदार प्रदर्शन

गुजरात में हुए पालिका-पंचायत चुनाव 2021 में भारतीय जनता पार्टी को भारी समर्थन मिला है। अभी तक के नतीजों के अनुसार 8474 सीटों में 4433 सीटों पर भाजपा जीत चुकी है। इस चुनाव में भाजपा के अलावा आम आदमी पार्टी ने भी आश्चर्यजनक प्रदर्शन किया है। सबसे अधिक नुकसान कांग्रेस को हुआ है। उसे इस
GUJRAAT BJP AGAIN : गुजरात में फिर जीती भाजपा , आप ने गाँव में भी किया शानदार प्रदर्शन

गुजरात में हुए पालिका-पंचायत चुनाव 2021 में भारतीय जनता पार्टी को भारी समर्थन मिला है। अभी तक के नतीजों के अनुसार 8474 सीटों में 4433 सीटों पर भाजपा जीत चुकी है। इस चुनाव में भाजपा के अलावा आम आदमी पार्टी ने भी आश्चर्यजनक प्रदर्शन किया है। सबसे अधिक नुकसान कांग्रेस को हुआ है। उसे इस बार अब तक केवल 1078 सीटों पर जीत मिली है। आम आदमी पार्टी ने शहरी इलाको में धूम मचाने के बाद अब गाँवों में भी प्रवेश कर लिया है। पार्टी ने सौराष्ट्र, सूरत और साबरकांठा के जिला पंचायत की 6 तहसील पंचायत में 18 और नगरपालिका की 22 सीटों समेत इस चुनाव में कुल 46 सीट अपने नाम कर ली है। जो कि दर्शाता है की गुजरात की जनता आने वाले समय में आम आदमी पार्टी पर भी भाजपा के बाद विश्वास कर सकती है।

GUJRAAT BJP AGAIN : गुजरात में फिर जीती भाजपा , आप ने गाँव में भी किया शानदार प्रदर्शन

बीते हफ्ते का चुनाव मे भी भाजपा ने की थी धूम

बीते हफ्ते भी भारतीय जनता पार्टी ने अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भावनगर और जामनगर में हुए नगर निगम के चुनावों में 576 में से 483 सीटों पर जीत दर्ज कर अपना परचम लहराया था। वहीँ आम आदमी पार्टी ने भी सबको चौंकाते हुए सूरत में 27 सीटों पर जीत हासिल की थी। ये चुनाव इस बार इसलीए भी ख़ास है क्यूंकि यहाँ पर पहली बार आम आदमी पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया इत्तिहाद-ए-मुस्लिमीन ने भी यहाँ पर अपनी किस्मत आजमाई है। जिसके वजह से मुकाबला रोचक हुआ हालाँकि माहौल फिर भी भाजपा के पक्ष में ही जाता दिखा रहा है।

GUJRAAT BJP AGAIN : गुजरात में फिर जीती भाजपा , आप ने गाँव में भी किया शानदार प्रदर्शन

 

Share this story