Samachar Nama
×

Digvijay Singh को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने जयचंद बताया

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा के उप-चुनावों का प्रचार चरम पर है, नेताओं के बयान तल्ख हो चले हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को जयचंद बताया है। इसी तरह भाजपा के अन्य नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ पर जमकर हमले बोले। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा
Digvijay Singh को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने जयचंद बताया

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा के उप-चुनावों का प्रचार चरम पर है, नेताओं के बयान तल्ख हो चले हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को जयचंद बताया है। इसी तरह भाजपा के अन्य नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ पर जमकर हमले बोले। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने शुक्रवार को सांवेर, बदनावर और सुवासरा विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमल नाथ पर हमला बोलते हुए कहा, “प्रदेश की जनता से 15 माह तक छल-कपट और झूठ बोलकर सरकार चलाने वाले कमलनाथ और देश-प्रदेश के सबसे बड़े जयचंद दिग्विजय सिंह को जनता जानती है। इनके कर्मों के कारण ही प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं और अब इस छल-कपटी औैर झूठ मंडली को जबाव जनता ही देगी। इस झूठ मंडली ने गरीब, किसानों का मजाक उड़ाया है।”

उन्होंने कहा कि, “दिग्विजय सिंह सबसे बड़े जयचंद हैं। वे आतंकवादियों को जी कहकर संबोधित करते हैं, उनका सहयोग करते हैं। वे जबाव दें कि बटाला मामले में उनका क्या स्टैंड था?क्या ऐसे जयचंद को प्रदेश की जनता, देश की जनता माफ करेगी।”

उन्होंने कहा कि, “प्रदेश में 15 माह मुख्यमंत्री तो कमलनाथ रहे, लेकिन पर्दे के पीछे से सरकार चलाने का काम दिग्विजय सिंह ने किया। अब कमलनाथ और दिग्विजय सिंह दोनों जबाव दें कि उन्होंने प्रदेश के गरीबों, किसानों, माता-बहनों, बुजुर्गों के हकों को क्यों छीना? उनके लिए चलाई जा रही भाजपा सरकार की योजनाओं को क्यों बंद किया? ”

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कांग्रेस और कमल नाथ को गरीब विरोधी बताते हुए कहा कि, “कमलनाथ ने गरीबों से उनके मकान छिने हैं, लेकिन इनको आईफा अवार्ड की चिंता थी। ये प्रदेश की धरती पर करोड़ों रूपए खर्च करके आईफा अवार्ड कराने की तैयारी में थे। इसके लिए इन्होंने उद्योगपतियों को भी लूटा है। उद्योगपतियों से उद्योग लगाने के नाम पर कमलनाथ ने जमकर पैसा लूटा है। जब ये छिंदवाड़ा आए थे तो इनके पास क्या था, लेकिन ये छिंदवाड़ा से अरबपति बने हैं।”

वहीं भांडेर, अम्बाह और सुमावली विधानसभाओं में हुई सभाओं को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संबोधित किया।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story