Samachar Nama
×

New Farm Bill Protest 2020: किसान बिल का विरोध कर रही कांग्रेस पर भाजपा का निशाना, BJP ने किए सवाल

कृषि विधेयकों को लेकर देशभर में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने हैं। संसद में बिल पास होने के बाद किसानें का गुस्सा भी सड़कों पर उतर रहा है। वहीं किसान बिल के विरोध में सोमवार को राजस्थान कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। इस बारे में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने जानकारी साझा की।
New Farm Bill Protest 2020: किसान बिल का विरोध कर रही कांग्रेस पर भाजपा का निशाना, BJP ने किए सवाल

कृषि विधेयकों को लेकर देशभर में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने हैं। संसद में बिल पास होने के बाद किसानें का गुस्सा भी सड़कों पर उतर रहा है। वहीं किसान बिल के विरोध में सोमवार को राजस्थान कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। इस बारे में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने जानकारी साझा की। वहीं बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीष पूनिया ने पूछा है कि जिन बिलों का विरोध हो रहा है क्या कांग्रेस के 2019 के घोषणा पत्र में नहीं है क्या?

New Farm Bill Protest 2020: किसान बिल का विरोध कर रही कांग्रेस पर भाजपा का निशाना, BJP ने किए सवाल

सतीष पूनिया ने लिखा है कि कांग्रेस का कई वर्षों तक राज रहा है। अब किसानों को गुमराह करने की कोशिश हो रही है। पूनिया ने कांग्रेस से सवाल किया कि जिस बात का विरोध कर रहे हो क्या वे आपके 2019 के घोषणा पत्र में नहीं है?इससे पहले डोटासरा ने कहा था कि किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ कांग्रेस आज पूरे प्रदेश में विरोध दर्ज कराएगी। प्रदेश में धारा 144 वाले जिलों में कांग्रेस नेता जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपेंगे।

New Farm Bill Protest 2020: किसान बिल का विरोध कर रही कांग्रेस पर भाजपा का निशाना, BJP ने किए सवाल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इन कृषि बिलों को किसानों की मौत का फरमान बताते हुए सरकार को घेरा है। राहुल ने कहा कि जो किसान धरती से सोना उगाते हैं, मोदी सरकार उसे खून के आंसू रूला रही है। लोकतंत्र इससे शर्मसार हैं। इससे पहले भी राहुल  ने कृषि  विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने सरकार से सवाल किया था कि एमएसपी की गारंटी कैसे सुनिश्चित की जाएगी।

Read More…
Agriculture Bill 2020: किसान विधेयक पर राज्यसभा में हंगामा, 8 सासंदों को किया निलंबित
India China Standoff: दोनों देशों के बीच सैन्य कमांडर लेवल की बैठक शुरू, इस मुद्दे पर वार्ता संभव

Share this story