खुलासा: सपना चौधरी को धमंडी समझते थे बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, नहीं होता यकीन तो खुद सुने
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी अब किसी सेलेब्स से कम नहीं है। जी हां उनके पास एक कई बड़े प्रोजेक्ट्स है। ऐसा तब हुआ जब सपना चौधरी बिग बॉस में एंट्री की इसके बाद से तो सपना चौधरी के करियर को रफ्तार मिल गई। अब वो किसी परिचय की मोहताज नहीं है, उनको पूरा देश जानता है। सपना ने हरियाणा, पंजाब, भोजपुरी और अब बॉलीवुड की सिनेमा में धमाल मचाने वाली है। आए दिन उनके कोई न कोई वीडियो और डांस स्टेप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां तक की कई लोगों ने तो सपना चौधरी के डांस स्टेप को कॉपी तक करना शुरू कर दिया है। अब हाल ही में बीजेपी सासंद, अभिनेता और गायक मनोज तिवारी ने उनके बारे में ऐसी एक बात कहीं जिसे सुनने के बाद आप दंग रह जाएंगे। सपना का ये वीडियो उनके एक फैन क्लब ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें मनोज तिवारी ने बताया कि, पहली नजर में सपना चौधरी उन्हें बेहद घमंडी लगीं।
आपको बता दें कि ये बात तो मनोज तिवारी ने खुद सपना चौधरी के सामने कही। मनोज तिवारी ने आगे कहा कि, पहले मैं सपना को बहुत घमंडी समझता था। उन्होंने कहा कि, वो ऐसा इसलिए समझते थे क्योंकि जब वो स्टार बने थे तो वो भी घमंडी थे।
मनोज ने कहा कि, मुझे लगा स्टारडम से घमंड आता ही है। हालांकि सपना चौधरी पहले तो उनकी बातें सुनकर शॉक्ड हो गई लेकिन बाद में जोर जोर से हंसने लगी।
खैर अगर हम सपना चौधरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही बॉलीवुड की एक फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत करने वाली है। फिल्म का नाम है। दोस्ती के साइड इफेक्ट्स।