Samachar Nama
×

Rajasthan BJP Protest: गहलोत सरकार के खिलाफ आंदोलन आज से, उपचुनाव से पहले माहौल बनाने की कोशिश….

राजस्थान में 4 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इनसे पहले विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना शुरू कर दिया है। इन उपचुनावों से पहले फील्ड में सरकार को अलग-अलग मुद्दों पर घेरने का फैसला किया है।शनिवार से बीजेपी कांग्रेस सरकार के खिलाफ सप्ताह भर के आंदोलन की शुरुआत करने जा रही है।
Rajasthan BJP Protest: गहलोत सरकार के खिलाफ आंदोलन आज से, उपचुनाव से पहले माहौल बनाने की कोशिश….

राजस्थान में 4 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इनसे पहले विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना शुरू कर दिया है। इन उपचुनावों से पहले फील्ड में सरकार को अलग-अलग मुद्दों पर घेरने का फैसला किया है।शनिवार से बीजेपी कांग्रेस सरकार के खिलाफ सप्ताह भर के आंदोलन की शुरुआत करने जा रही है। बीजेपी ने 7 दिन के आंदोलन के लिए फेजवार कार्यकर्मों की रूपरेखा बनाई है।

Rajasthan BJP Protest: गहलोत सरकार के खिलाफ आंदोलन आज से, उपचुनाव से पहले माहौल बनाने की कोशिश….

वर्चुअल तरीके से 7 मार्च से आंदोलन की शुरुआत करने के बाद इसे फील्ड में उतारने की रणनीति है। 7 और 8 मार्च को प्रदेशभर में मंडल बैठकें होंगी। 9 से 14 मार्च तक पांच दिन तक सड़क पर आंदोलन शुरू होगा। आंदोलन के तहत उपखंड स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बीजेपी ने उपचुनाव से ठीक पहले 7 दिन का प्रदेशव्यापी आंदोलन घोषित किया है। इसे चार उपचुनावों से पहले सरकार के खिलाफ माहौल तैयार करने से जोड़कर देखा जा रहा है।

Rajasthan BJP Protest: गहलोत सरकार के खिलाफ आंदोलन आज से, उपचुनाव से पहले माहौल बनाने की कोशिश….

बीजेपी प्रदेशाध्क्ष सतीश पूनिया का कहना है कि सरकार के 2 साल पूरे होने पर भी सीएम गहलोत ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए हैं। सरकार के खिलाफ पहले फेज में मंडल स्तर पर आंदोलन होगा। इसके बाद जयपुर में विशाल सभा करके जनता से वादाखिलापी को लेकर सरकरा को घेरा जाएगा। प्रदेश में जनता के मु्द्दों को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता 6 मार्च से लेकर 14 मार्च तक प्रदेश के प्रत्येक उपखण्ड स्तर तक धरना प्रदर्शन कर सरकार को घरेंगे। बताया जा रहा है कि उपचुनाव से पहले सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश है।

Share this story