Samachar Nama
×

Rajasthan BJP का बड़ा आरोप, हर मोर्चे पर सरकार को बताया विफल…..

प्रदेश महामंत्री और बीजेपी विधायक मदन दिलावर ने शनिवार को गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है। दिलावर का आरोप है कि प्रदेश सरकार योजनाबद्ध तरीके से राज्य में कोरोना फैला रही है। प्रदेश भाजपा के हल्ला बोल कार्यक्रम के दौरान प्रेस वार्ता में दिलावर ने मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिलावर ने कहा कि
Rajasthan BJP का बड़ा आरोप, हर मोर्चे पर सरकार को बताया विफल…..

प्रदेश महामंत्री और बीजेपी विधायक मदन दिलावर ने शनिवार को गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है। दिलावर का आरोप है कि प्रदेश सरकार योजनाबद्ध तरीके से राज्य में कोरोना फैला रही है। प्रदेश भाजपा के हल्ला बोल कार्यक्रम के दौरान प्रेस वार्ता में दिलावर ने मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिलावर ने कहा कि राज्य में कोरोना से होने वाली मौतों का जिम्मेदार सरकार है।

Rajasthan BJP का बड़ा आरोप, हर मोर्चे पर सरकार को बताया विफल…..

उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की कार्यशैली के कारण कोरोना महामारी लगातार फैल रही है। लॉकाडउन की सरकार ने पालना नही करने दी। चिकित्सकों पर बढ़ते हमलों को लेकर सबसे पहले भाजपा ने ही रासुका लगाने की मांग की। इससे पहले प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता को पहले पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने संबोधित किया। पूनिया ने कहा कि भाजपा का हल्ला बोल कार्यक्रम को सोशल मीडिया पर जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

Rajasthan BJP का बड़ा आरोप, हर मोर्चे पर सरकार को बताया विफल…..

जोधपुर में जारी किसान महापड़ाव का पूनिया ने जिक्र किया और कहा कि मुख्यमंत्री गृह क्षेत्र में जारी आंदोलन के दौरान एक चुवा नेता की मौत हो गई जो बेहद चिंता का विषय है। पूनिया ने कहा कि गहलोत सरकार ने बीजेपी के सयम दिए जा रहे अनुदान को बंद कर दिया। इससे किसान पेरशान हैं। किसानों की लगातार आत्महत्याएं सरकार पर सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने किसानों के कर्ज माफी के वादे को अधूरा बताया है। उन्होंने पिछले 20 महीनों में किसानों के हितों को लेकर लिए गए फैसलों पर श्वेत पत्र जारी करने की सरकार से मांग की है।

Read More…
Congress Campaign : सड़कों के बाद अब सोशल मीडिया पर कांग्रेस का बड़ा अभियान
LAC tension: भारत-चीन के बीच सैन्य स्तर की वार्ता अगले हफ्ते, इन मुद्दों पर बनेगी बात

Share this story