Samachar Nama
×

बीजेपी ने केजरीवाल सरकार को नौकरियों के लिए घेरा

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने केजरीवाल सरकार पर बेरोजगारों को छलने का आरोप लगाया है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि दावा किया जा रहा है कि जॉब पोर्टल पर 9 लाख से ज्यादा वैकेंसी हैं और आवेदनकर्ता 8 लाख 64 हजार, केजरीवाल सरकार बताए कि पोर्टल के
बीजेपी ने केजरीवाल सरकार को नौकरियों के लिए घेरा

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने केजरीवाल सरकार पर बेरोजगारों को छलने का आरोप लगाया है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि दावा किया जा रहा है कि जॉब पोर्टल पर 9 लाख से ज्यादा वैकेंसी हैं और आवेदनकर्ता 8 लाख 64 हजार, केजरीवाल सरकार बताए कि पोर्टल के माध्यम से अब तक कितने लोगों को नौकरी मिली है? भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने दिल्ली सरकार की ओर से शुरू किए गए जॉब पोर्टल पर अश्लीलता परोसने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “डेटा प्राइवेसी का उल्लंघन हो रहा है। इस मामले की दिल्ली पुलिस कमिश्रर से बात करूंगा। पहले भी 334 लोगों को रोजगार देकर 34 करोड़ की धांधली हो चुकी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार चलाएं, दुकान नहीं। केजरीवाल सरकार जॉब पोर्टल पर अश्लीलता फैलाने का काम कर रही है। इसे बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा।”

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि कोरोना संकट के समय में जहां दिल्ली के लोग आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं ऐसे समय में केजरीवाल सरकार का रोजगार के नाम पर इस तरह का भद्दा मजाक उनकी अमानवीयता को दशार्ता है। केजरीवाल सरकार आर्थिक मदद देने के उपाय करने की बजाय रोजगार के नाम पर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है और करोड़ों के घोटाले कर रही है। आदेश गुप्ता ने कहा कि इस संदर्भ में दिल्ली पुलिस कमिश्नर से भी बात की जाएगी। क्योंकि हम दिल्ली की जनता को ऐसी झूठी सरकार के भरोसे नहीं छोड़ सकते।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story