Samachar Nama
×

नेता-न्यूजएक्स : पश्चिम बंगाल में भाजपा पहुंच सकती है दहाई अंक में

पश्चिम बंगाल में भाजपा 11 सीटें जीत सकती है। 2014 में इसने दो सीटें जीती थी। नेता-न्यूजएक्स एक्जिट पोल में यह अनुमान जताया गया है।वर्ष 2014 में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 34 पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा ने दो सीटें जीती थी।नेता-न्यूजएक्स एक्जिट पोल में कहा गया है
नेता-न्यूजएक्स : पश्चिम बंगाल में भाजपा पहुंच सकती है दहाई अंक में

पश्चिम बंगाल में भाजपा 11 सीटें जीत सकती है। 2014 में इसने दो सीटें जीती थी। नेता-न्यूजएक्स एक्जिट पोल में यह अनुमान जताया गया है।

वर्ष 2014 में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 34 पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा ने दो सीटें जीती थी।

नेता-न्यूजएक्स एक्जिट पोल में कहा गया है, “भाजपा को 11 सीटें मिलेंगी, जबकि तृणमूल कांग्रेस को 29 सीटें मिलेंगी। कांग्रेस को दो सीटें मिल सकती हैं। 2014 में कांग्रेस ने चार सीटें जीती थी।”

बिहार में भाजपा 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिसमें से वह नौ सीटें जीत सकती है। 2014 में इसने 22 सीटें जीती थी। कांग्रेस को तीन सीटों की बढ़त हो सकती है और वह पांच सीटों पर जीत हासिल कर सकती है।

दिल्ली में सात लोकसभा सीटों में भाजपा पांच पर जीत हासिल कर सकती है। जबकि कांग्रेस को दो सीटें मिल सकती हैं। भाजपा ने 2014 में सभी सातों सीटों पर जीत हासिल की थी।

चंडीगढ़ में कांग्रेस भाजपा से सीट छीन सकती है।

गोवा में भाजपा और कांग्रेस को दो-दो सीटें मिल सकती हैं।

नेता-न्यूजएक्स एक्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तराखंड में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

भाजपा की मजबूत उपस्थिति वाले हिमाचल प्रदेश (चार सीटें), अंडमान निकोबार द्वीप समूह (एक) और जम्मू एवं कश्मीर (दो) में कोई बदलाव के आसार नहीं हैं।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

पश्चिम बंगाल में भाजपा 11 सीटें जीत सकती है। 2014 में इसने दो सीटें जीती थी। नेता-न्यूजएक्स एक्जिट पोल में यह अनुमान जताया गया है।वर्ष 2014 में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 34 पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा ने दो सीटें जीती थी।नेता-न्यूजएक्स एक्जिट पोल में कहा गया है नेता-न्यूजएक्स : पश्चिम बंगाल में भाजपा पहुंच सकती है दहाई अंक में

Share this story