Samachar Nama
×

Breaking News : Gujrat में निकाय चुनावों में भाजपा आगे

गुजरात में मंगलवार को छह नगर निगमों में स्थानीय निकाय चुनावों की जारी मतगणना के बीच आंकड़े बताते हैं कि भाजपा अधिकांश सीटों पर आगे चल रही है, लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) सूरत में आश्चर्यजनक परिणाम दे रही है। आप पार्टी ने सूरत नगर निगम के दो वाडरें — वार्ड नंबर 4 और 16
Breaking News :  Gujrat में निकाय चुनावों में भाजपा आगे

गुजरात में मंगलवार को छह नगर निगमों में स्थानीय निकाय चुनावों की जारी मतगणना के बीच आंकड़े बताते हैं कि भाजपा अधिकांश सीटों पर आगे चल रही है, लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) सूरत में आश्चर्यजनक परिणाम दे रही है। आप पार्टी ने सूरत नगर निगम के दो वाडरें — वार्ड नंबर 4 और 16 में में जीत हासिल की है। इसके सभी आठ उम्मीदवारों ने भाजपा और कांग्रेस पर भारी अंतर से जीत दर्ज की।

शुरुआती दौर में 201 ट्रेंडिंग सीटों में से भाजपा 141 सीटों पर, कांग्रेस 40 सीटों पर, आप 16 सीटों पर और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) चार सीटों पर आगे है।

कुल 576 सीटों के लिए परिणाम मंगलवार शाम को घोषित किए जाएंगे।

राजकोट में, भाजपा ने छह वाडरें की सभी 24 सीटें जीती हैं।

अहमदाबाद में, भाजपा ने सरदारनगर, जोधपुर, थलतेज, गोटा और पूर्वी अहमदाबाद वाडरें में सभी 20 सीटें जीत ली है।

दरियापुर वार्ड पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है और यह दनिलिम्दा और बेहरामपुरा वाडरें में भी आगे चल रही है।

भावनगर में कुल 52 सीटों में से भाजपा 32 सीटों पर आगे चल रही है।

अहमदाबाद में मतगणना केंद्र पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, उम्मीदवारों और पुलिस के बीच झड़प हुई। कांग्रेस ने पुलिस के खिलाफ शिकायत की कि वह भाजपा कार्यकर्ताओं को मतगणना केंद्र के भीतर अपने सेलफोन ले जाने की अनुमति दे रही थी।

सूरत में, कुल 120 सीटों में से, भाजपा 40, कांग्रेस 4 और आप 19 पर आगे चल रही है।

वड़ोदरा में भाजपा 33, कांग्रेस 7 और अहमदाबाद में भाजपा 71 और कांग्रेस 13 सीटों पर आगे चल रही है।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जामनगर नगर निगम के वार्ड 6 में तीन सीटें जीती हैं।

न्यूज सत्रोत आईएएनएस

Share this story