रील लाइफ और रियल लाइफ वाले प्यार को लेकर काजल के बोल
आज बॉलीवुड और साउथ की मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल का जन्मदिन हैं। आज उन्होंने अपनी लाइफ के 34 साल पूरे कर लिए हैं। काजल का जन्म 19 जून 1985 को मुंबई में हुआ था। काजल के पिता विनय अग्रवाल एक बिजनेसमेन है और मां हाउसवाइफ हैं। इसमे कोई दो राय नहीं है कि काजल अग्रवाल ने अपनी कड़ी मेहनत से फिल्मों में एक सफल मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अब तक कई फिल्मों में काम किया है उनके अभिनय को फैंस काफी पसंद करते हैं। काजल अग्रवाल करोड़ों दिलों में राज करती है। लेकिन काजल का कहना है कि निजी जिंदगी में फिल्मों जैसा रोमांटिक प्यार नहीं होता है। इस पर काजल ने सरिता पत्रिका से बातचीत में कहा था कि, प्यार अलग अलग रूपों में होता है। बहन, मां, पिता, दोस्त सभी के साथ अलग तरह का प्यार होता है, प्यार का मतलब सिर्फ रोमांटिक प्यार नहीं होता है।काजल अग्रवाल ने आगे कहा था कि, जिंदगी जीने के लिए रोमांटिक प्यार की भी जरूरत है। मगर इस तरह का प्यार होने में समय लगता है, यह प्यार धीरे धीरे दो लोगों के बीच आपसी विश्वास और समझ के साथ विकसित होता है, अचानक प्यार कभी नहीं होता। काजल अग्रवाल ये स्वीकार कर चुकी हैं कि उनका कोई ब्वायफ्रेंड नहीं हैं और वो लड़कों को अपने दोस्तों की नजर से देखती हैं। उन्हें एक ऐसे इंडियन लड़के की तलाश है जो उन्हें समझता हो और ज्यादा डिमांडिंग न हो।
काजल के फिल्मी सफर की बात करें तो फिल्म ‘मगधीरा’ का नाम जरूर आता है। ‘मगधीरा’ उनके करियर की उस समय की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है।