Samachar Nama
×

Bird Flu: दिल्ली में चिकन की बिक्री पर रोक, होटलों में भी लगी पाबंदी….

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बर्ड फ्लू की स्थिति को देखते हुए दुकानों और रेस्ताराओं के चिकन बेचने पर रोक लगा दी गई है। उत्तर और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने सबी होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को आदेश जारी कर पोल्ट्री फार्म उत्पाद या अंडे ना परोसने को लेकर फरमान जारी किया गया है।
Bird Flu: दिल्ली में चिकन की बिक्री पर रोक, होटलों में भी लगी पाबंदी….

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बर्ड फ्लू की स्थिति को देखते हुए दुकानों और रेस्ताराओं के चिकन बेचने पर रोक लगा दी गई है। उत्तर और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने सबी होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को आदेश जारी कर पोल्ट्री फार्म उत्पाद या अंडे ना परोसने को लेकर फरमान जारी किया गया है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। जारी एडवायजरी के अनुसार, उत्तर और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के अधीन आने वाली सभी मीट की दुकानों, मीट की प्रोसेसिंग इकाइयों और मुर्गे रखने और उनकी खरीद-बिक्री पर रोक लगाई गई है।

Bird Flu: दिल्ली में चिकन की बिक्री पर रोक, होटलों में भी लगी पाबंदी….

नगर निगम की जारी एडवायजरी में कहा गाय है कि आदेश जनहित में जारी किया गया है। इसका पालन किया जाना अनिवार्य है। दिल्ली में मृत पाए गए कौवों और पत्तखों के नमूनों में सोमवार को बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद दिल्ली सरकार ने शहर के बार से लाए गए पैक चिकन की बिक्री पर भी पाबंदी लगाई है। अधिकारियों ने गाजीपुर मुर्गा मंडी को बंद कर दिया है।

Bird Flu: दिल्ली में चिकन की बिक्री पर रोक, होटलों में भी लगी पाबंदी….

देश के 9 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। नया राज्य उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं।  दिल्ली और महाराष्ट्र में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इससे पहले गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और केरल में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं। सोमवार को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि संजय झील से लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

Share this story