Samachar Nama
×

Bird Flu Updates: हरियाणा में 1 लाख मुर्गियों की मौत, यहां मछली, मुर्गे और अंडे बेचने पर रोक…

कोरोना महामारी के बाद अब देश में बर्ड फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच हरियाणा से खबर है जहां 1 लाख मुर्गियों की मौत हो गई। इसके साथ ही मध्य प्रदेश, पंजाब, गुजरात, केरल, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में हर रोज पक्षियों की मौतें हो रही है। मध्य प्रदेश
Bird Flu Updates: हरियाणा में 1 लाख मुर्गियों की मौत, यहां मछली, मुर्गे और अंडे बेचने पर रोक…

कोरोना महामारी के बाद अब देश में बर्ड फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच हरियाणा से खबर है जहां 1 लाख मुर्गियों की मौत हो गई। इसके साथ ही मध्य प्रदेश, पंजाब, गुजरात, केरल, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में हर रोज पक्षियों की मौतें हो रही है। मध्य प्रदेश और हिमाचल में तो बर्ड फ्लू की पुष्टि तक हो चुकी है। बाकी राज्यों में पक्षियों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।

Bird Flu Updates: हरियाणा में 1 लाख मुर्गियों की मौत, यहां मछली, मुर्गे और अंडे बेचने पर रोक… ऐसे में पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अभी इस बर्ड फ्लू से इंसानों को खतरा नहीं है। लेकिन जो लोग कच्चा मांस या कच्चे अंडे खाते हैं उनमें खतरा हो सकता है। एडवाइजरी जारी की गई है कि जब भी अंडे या पक्षियों से जुड़ी किसी चीज को छूएं तो अच्छे से हाथ साफ करें। हिमाचल प्रदेश में तो मछली, मुर्गे और अंडे बेचने पर रोक लगा दी गई है।

Bird Flu Updates: हरियाणा में 1 लाख मुर्गियों की मौत, यहां मछली, मुर्गे और अंडे बेचने पर रोक…

अब तक मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, केरल, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से कौवों, बत्तख, मुर्गियों और बगुलों के मरने की खबरें आई हैं। सबसे पहले मध्य प्रदेश के इंदौर से खबर आई थी कि यहां डेली कॉलेज में बड़ी संख्या में कौवों की मौत हो रही है। जांच करने के बाद कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। उज्जैन में भी ऐसी ही आशंका जताई जा रही है। राजस्थान के कई जिलों में सोमवार को 170 से अधिक पक्षियों की मौत के मामले सामने आए हैं।

Read More…
Central Vista Project: सेंट्रल विस्टा पर SC का फैसला, नए संसद भवन के निर्माण को हरी झंडी….
New Covid Strain: ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन से हाहाकार, PM बोरिस जॉनसन ने लॉकडाउन का किया ऐलान

Share this story