Samachar Nama
×

वैलेंटाइन डे पर पति का लव लेटर पढ़ रोमांटिक हुईं बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर को किया Kiss

दोस्तों आज वैलेंटाइन डे है। तो ऐसे में आम जन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर वैलेंटाइन डे का खुमार चढ़ा हुआ है। जी हां आपको बता दें कि बॉलीवुड सेलेब्स अपने अपने लव वन के साथ ये वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर भला अभिनेत्री बिपाशा बसु कैसे पीछे रह सकती
वैलेंटाइन डे पर पति का लव लेटर पढ़ रोमांटिक हुईं बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर को किया Kiss

दोस्तों आज वैलेंटाइन डे है। तो ऐसे में आम जन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर वैलेंटाइन डे का खुमार चढ़ा हुआ है। जी हां आपको बता दें कि बॉलीवुड सेलेब्स अपने अपने लव वन के साथ ये वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर भला अभिनेत्री बिपाशा बसु कैसे पीछे रह सकती हैं। जी हां वैलेंटाइन डे के खास मौके पर एक बेहद रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर को किस करती हुई नजर आ रही हैं। वैलेंटाइन डे पर पति का लव लेटर पढ़ रोमांटिक हुईं बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर को किया Kissकरण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने इस रोमांटिक मैसेज के साथ वैलेंटाइन डे की शुरूआत की। बिपाशा बसु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे पति करण के द्वारा लिखा हुआ लव लेटर पढ़ रही हैं।वैलेंटाइन डे पर पति का लव लेटर पढ़ रोमांटिक हुईं बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर को किया Kiss

इस लव लेटर को पढ़ने के बाद अभिनेत्री बिपाशा की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। वो अपने पति को किस करती हैं और वैलेंटाइन डे विश करती हैं।

वीडियो के कैप्शन में बिपाशा ने लिखा कि, ‘मेरे प्यार करण ने मेरे और हमारे प्यार को खूबसूरत शब्दों में बयां किया। मैं दुनिया की सबसे लकी लड़की हूं। करण मेरी जिंदगी के हर एक दिन और पल को बहुत स्पेशल महसूस कराते हैं।’वैलेंटाइन डे पर पति का लव लेटर पढ़ रोमांटिक हुईं बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर को किया Kiss

आपको बता दें कि करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने साल 2016 में एक दूसरे के साथ शादी की थी। दोनों की प्रेम कहानी हॉरर फिल्म अलोन की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा की दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला ले लिया। आज दोनों अपनी खुशहाल शादीशुदा लाइफ जी रहे हैं।

वैलेंटाइन डे पर पति का लव लेटर पढ़ रोमांटिक हुईं बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर को किया Kiss

Share this story