Samachar Nama
×

भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान पर बनेगी बायोपिक

भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान क्रिशानू डे पर एक बायोपिक बनने वाली है। उनके परिवार ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। 1980 और 90 के दशक में भारत के बेहतरीप प्लेमेकर कहे जाने वाले डे का 2003 में लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया था।
भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान पर बनेगी बायोपिक

भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान क्रिशानू डे पर एक बायोपिक बनने वाली है। उनके परिवार ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की।

1980 और 90 के दशक में भारत के बेहतरीप प्लेमेकर कहे जाने वाले डे का 2003 में लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया था।

उनकी बायोपिक जी-5 पर एक सीरीज के रूप में दिखाई जाएगी। इसका निर्देशन कोरोक मुर्मू कर रहे हैं। सीरीज के पहले सीजन में कलु आठ एपिसोड होंगे।

डे ने भारतीय टीम के कई टूर्नामेंट खेले जिसमें 1986 एशियाई खेलों, सैफ कप और 1992 एशिया कप शामिल है। एशिया कप में वह भारत के कप्तान थे। उन्होंने अपना पेशेवर करियर ईस्ट बंगाल फुटबाल क्लब में बिताया।

उनकी पत्नी ने आईएएनएस से कहा, “हम सभी के लिए यह एक गर्व का क्षण है। भारत का माराडोना कहे जाने के बाद भी उन्हें कोई पुरस्कार नहीं मिला। यह एक अवॉर्ड के बराबर है।”

यह वेब सीरीज अगस्त में रिलीज हो सकती है। महाराष्ट्र स्थित अभनेता अनुराग उर्हा सीरीज में डे का किरदार निभाएंगे।

डे के बेटे सोहम ने कहा, “वह मरे पिता के जैसे दिखने के लिए फुटबाल स्किल पर भी काफी मेहनत कर रहे हैं। निर्देशक और निर्माता ने मुझसे मरे पिता के साथियों के बारे में बात की ताकि वे जान सके की मरे पिता मैदान और मैदान से बाहर कैसे थे।”

डे ने 1979 में पुलिस टीम के साथ स्थानीय लीग में अपने करियर की शुरुआत की और 1982 में मोहना बागान से भी जुड़े। उन्होंने ईस्ट बांगाल के लिए पहली बार 1985 में खेला और सात वर्षो तक क्लब में रहे।

वह 1990 में डुरंड कप, रोवर्स कप और आईएफए शील्ड जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान क्रिशानू डे पर एक बायोपिक बनने वाली है। उनके परिवार ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। 1980 और 90 के दशक में भारत के बेहतरीप प्लेमेकर कहे जाने वाले डे का 2003 में लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया था। भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान पर बनेगी बायोपिक

Share this story

Tags