Samachar Nama
×

बिहार पुलिस ने सुशांत डेथ केस में रिया चक्रवर्ती पर लगाए आरोप

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में बार एक नई बात सामने आयी है। बिहार पुलिस ने अपनी जांच में बताया की रिया चक्रवर्ती सुशांत को अपने घर ले जाकर वहां उन्हें दवाइओं का ओवरडोज़ देती थी। बिहार पुलिस ने इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा भी दायर किया है। बिहार पुलिस ने रिया चक्रवर्ती और
बिहार पुलिस ने सुशांत डेथ केस में रिया चक्रवर्ती पर लगाए आरोप

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में बार एक नई बात सामने आयी है। बिहार पुलिस ने अपनी जांच में बताया की रिया चक्रवर्ती सुशांत को अपने घर ले जाकर वहां उन्हें दवाइओं का ओवरडोज़ देती थी। बिहार पुलिस ने इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा भी दायर किया है। बिहार पुलिस ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर ये आरोप लगाया की ये सभी सुशांत के जीवन में बस पैसों की लालच से आये थे।

बिहार पुलिस ने सुशांत डेथ केस में रिया चक्रवर्ती पर लगाए आरोप

सुप्रीम कोर्ट में दाखिला किया गया हलफनामा

बिहार पुलिस ने अपनी जांच में रिया और उनके परिवार पर लालची होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा की रिया और उसके परिवार सुशांत के जीवन में बस पैसों की मकसद से गए थे। सुशांत से पैसे हड़पना उनका एकमात्र मकसद था। इतना ही नहीं बिहार पुलिस ने आगे बताया की रिया और उसके परिवार ने सुशांत के मानसिक बीमारी होने की झूठी रिपोर्ट तैयार की। सुशांत के पिता ने रिया पर ये आरोप लगाया था की वो सुशांत को उनकी मानसिक रिपोर्ट वायरल करने की धमकी देती थी।

बिहार पुलिस ने सुशांत डेथ केस में रिया चक्रवर्ती पर लगाए आरोप

आपको बता दे की सुशांत के पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर बहुत सारे आरोप लगाए थे। जिसमें से एक आरोप यह भी था की रिया सुशांत को दवाइयों का ओवरडोज़ दिया करती थी। इस वजह से उन्होंने पटना में रिया और उनके परिवार सहित अन्य 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी।

बिहार पुलिस ने सुशांत डेथ केस में रिया चक्रवर्ती पर लगाए आरोप

बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधीक्षक ने हलफनामे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया की हमने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर दिया है। उन्होंने आगे बताया की जांच में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा कोई खाश मदद न मिलने के बाद हम इस मामले में नई चीजे ढूंढ़ने में कामयाब रहे। और इन चीजों के ऊपर आगे जांच की जा सकती है।

Share this story