Samachar Nama
×

बिहार : नीतीश ने गंडक बैराज का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को वाल्मीकि नगर, गंडक बराज तथा उत्तर प्रदेश की सीमा पर गंडक नदी पर निर्मित पिपरा-पिपरासी तटबंध का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकरियों को कई निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पीपरा-पिपरासी तटबंध के 32़ 38 किलोमीटर से 32़ 56 किलोमीटर के बीच क्षतिग्रस्त बोल्डर स्टड संरचनाओं
बिहार : नीतीश ने गंडक बैराज का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को वाल्मीकि नगर, गंडक बराज तथा उत्तर प्रदेश की सीमा पर गंडक नदी पर निर्मित पिपरा-पिपरासी तटबंध का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकरियों को कई निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पीपरा-पिपरासी तटबंध के 32़ 38 किलोमीटर से 32़ 56 किलोमीटर के बीच क्षतिग्रस्त बोल्डर स्टड संरचनाओं में हो रहे कार्यो का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री ने गंडक नदी पर बने बैराज के फाटकों का निरीक्षण किया और बैराज नियंत्रण कक्ष में जल संसाधन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान गंडक बैराज से पिछले दिनों किए गए जलस्राव की भी जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने बाढ़ और कटाव से बचाव को लेकर बेहतरी और नई तकनीक के जरिए कार्य करने का निर्देश दिया।

पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री को बताया गया कि कोरोना काल में वापस लौटे कामगारों, श्रमिकों को उनके हुनर के अनुसार रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। कई श्रमिकों को स्वरोजगार मुहैया कराकर उन्हें उद्यमी बनाया गया है।

मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान वाल्मीकि नगर के विधायक धीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस, तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त पंकज कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने इससे पहले गोपालगंज और दरभंगा के बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया था।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story