Samachar Nama
×

Bihar : घर में लगी आग, महिला और उसके 2 बच्चों की मौत

बिहार के बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक घर में आग लगने से कमरे में सो रही एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। मुफस्सिल थाना के पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि
Bihar : घर में लगी आग, महिला और उसके 2 बच्चों की मौत

बिहार के बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक घर में आग लगने से कमरे में सो रही एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

मुफस्सिल थाना के पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि जरीगांवा गांव में देवंती देवी अपने दो बच्चों के साथ शुक्रवार की रात अपने घर के एक कमरे में सोई हुई थी, तभी घर में आग लग गई। ग्रामीण आग पर जब तक काबू पाते तब तक देवंती देवी और उनके दो बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, मृतक बच्चों की उम्र छह महीना और चार साल बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, लेकिन आशंका व्यक्ति की जा रही है कि घर में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट हो सकती है।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story