Samachar Nama
×

म्यूजिक वीडियो के लिए बीबर, ग्रांडे और मिले ने मिलाया हाथ

रैपर लिल डिकी ने हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो का अनावरण किया, जिसमें जस्टिन बीबर, एरियाना ग्रांडे और मिले सायरस साथ नजर आएंगे। पीपल डॉट कॉम के मुताबिक रैपर लिल डिकी के इस म्यूज़िक वीडियो को एक शॉर्ट फिल्म भी कहा जा सकता है। 22 अप्रैल को दुनिया भर में मनाए जाने वाले पृथ्वी
म्यूजिक वीडियो के लिए बीबर, ग्रांडे और मिले ने मिलाया हाथ

रैपर लिल डिकी ने हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो का अनावरण किया, जिसमें जस्टिन बीबर, एरियाना ग्रांडे और मिले सायरस साथ नजर आएंगे।

पीपल डॉट कॉम के मुताबिक रैपर लिल डिकी के इस म्यूज़िक वीडियो को एक शॉर्ट फिल्म भी कहा जा सकता है। 22 अप्रैल को दुनिया भर में मनाए जाने वाले पृथ्वी दिवस के मौके पर यह लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाएगा क्योंकि इसमें कुछ इस तरह के संगीत है, जो इस दिशा में लोगों के ध्यान को आकर्षित करेगा।

31 वर्षीय लिल के इस एनीमेटेड म्यूजिक वीडियो की अवधि 6 मिनट है जिसमें 30 कलाकार शामिल हैं। इनमें से बीबर, सिया, ग्रांडे, मिले, ईड शिरीन प्रमुख हैं। पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इन सभी कलाकारों ने इस म्यूजिक वीडियो में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

लिल ने ‘द एलेन डि जेनेरस शो’ के एक एपिसोड के दौरान दर्शकों को इसकी एक झलक भी दिखाई है। उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि हमारा पर्यावरण अभी एक संकट के दौर से गुजर रहा है। इसके साथ ही लिल ने अभिनेता लिओनाडरे डिकैप्रियो के बारे में भी बात की। लिल कहते हैं कि लिओनाडरे पर्यावरण का बेहद ख्याल रखते हैं।

इस म्यूजिक वीडियो से जो भी कमाई होगी, उसे कई चुनिंदा एनजीओ में बांट दिया जाएगा, जो इस रकम का उपयोग पर्यावरण को बेहतर बनाने में करेंगे।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story