Samachar Nama
×

BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर की हालत नाजुक, एयर एंबुलेंस से मुंबई रेफर….

बीजेपी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को सांस लेने में परेशानी होने के बाद एयर एंबुलेंश से मुंबई ले जाया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सांसद के ऑफिस की तरफ से बताया गया कि उन्हे्ं वहां मुंबई के कोकिलाबेन अस्पातल में भर्ती कराया जाएगा। सांसद के स्टाफ ने बताया कि शनिवार सुबह
BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर की हालत नाजुक, एयर एंबुलेंस से मुंबई रेफर….

बीजेपी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को सांस लेने में परेशानी होने के बाद एयर एंबुलेंश से मुंबई ले जाया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सांसद के ऑफिस की तरफ से बताया गया कि उन्हे्ं वहां मुंबई के कोकिलाबेन अस्पातल में भर्ती कराया जाएगा। सांसद के स्टाफ ने बताया कि शनिवार सुबह से उनकी हालात लगातार खराब होती जा रही थी। हालांकि, दोपहर में जब सांस लेने में ज्यादा तकलीफ हुई तो भोपाल के चिकित्सकों से सलाह ली गई। चिकित्सकों ने चेकअप के बाद उन्हें रेफर करने की सलाह दी है।

BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर की हालत नाजुक, एयर एंबुलेंस से मुंबई रेफर….

उसके बाद एयर एंबुलेंस के जरिए उन्हे मुंबई के लिए रेफर किया गया है। सांसद के करीबी लोगों का कहना है कि इस तरह की समस्या उन्हें पहले कभी नहीं आई थी। डॉक्टर उनकी मेडिकल रिपोर्ट की भी जांच करने में लगे हैं। बताया जा रहा है कि सांसद को इससे पहले फरवरी में भी तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय चिकित्सों ने उन्हें ज्यादा भागदौड़ ना करने की सलाह दी थी। लेकिन वह पिछले कुछ दिनों से लगातार बैठकों में हिस्सा ले रही थीं।

BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर की हालत नाजुक, एयर एंबुलेंस से मुंबई रेफर….

आज दोपहर तीन बजे होने वाली दिशा समिति की जिला पंचायत कार्यालय में रखी गई बैठक में भी उन्हें शामिल होना था लेकिन उससे पहले ही उनकी तबीयत खराब हो गई। बता दें कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर को पिछले साल दिसंबर में दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। तब भी उन्होंने सांस में तकलीफ, छाती में दर्द और उच्च रक्त चाप की शिकायत की थी। हालांकि, तब उन्होंने खुद के कोरोना संक्रमित होने का भी अंदेशा जताया था।

Share this story