bhummi and sushant
मुंबई एक ऐसी जगह है जहा हर कोई अपने सपने पुरे करने आता है। यही मुंबई में ही स्थित है बॉलीवुड, बॉलीवुड वो जगह जहा लाखो दिल टूटते है और हजारो सपने पुरे होते है। कई बार आप को कामयाबी तो मिलती है लेकिन उसकी कीमत भी आपको चुकानी पड़ती है। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को अलविदा कह गये लेकिन कुछ सवाल जिन्दा छोड़ गये। उनकी आत्म हत्या के पीछे कई वजह मानी जा रही है। बताया जा रहा है की सुशांत काफी वक्त से डिप्रेशन में चल रहे थे।
सुशांत के फ़िल्मी सफ़र की अगर बात की जाये तो सुशांत उन कलाकारों में से एक थे जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अपना नाम कमाया। बिना किसी गोड फादर के बॉलीवुड में नाम कमाना एक बहुत ही मुश्किल काम था जिसे सुशांत बखूबी पूरा करते नज़र आ रहे थे।
सुशांत के जाने के बाद बॉलीवुड में कई बाते हुई जिसने बॉलीवुड इंडस्ट्री को दो भागो में बांट दिया है। सुशांत के दोस्त और उनके फेन उन्हें अभी तक भुला नहीं पाए है और सुशांत को लेकर लोगो में अभी भी कई दर्द है।’’
वही सुशांत के साथ सोनचिरैया में काम कर चुकी एक्टर्स भूमि पेड्नेकर ने सुशांत की याद में एक साथ फ़ाउंडेशन के जरिए भूमि 550 गरीब परिवारों को खाना खिलाने का फैसला लिया है। भूमि ने यह अपने ट्विटर अकाउंट ओअर सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर को शेयर करते है इस बात को लिखा।
आपको बता दे भूमि से पहले सुशांत के दोस्त और सुशांत को पहली फिल्म का निर्देशक कर चुके अभिषेक कपूर और उनकी पत्नी ने एक अनजीओ के माध्यम से 3400 गरीब परिवारों को खाना खिलाने का फैसला किया था।
अभिषेक कपूर और भूमि पेड्नेकर सुशांत के बहुत अच्छे दोस्त थे। दोनों ने सुशांत के जाने के बाद काफी इमोशनल पोस्ट लिखा था।