Samachar Nama
×

Bharatpur Girl Rape Case: दुष्कर्म पीड़िता की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती….

बलात्कार की घटनाओं को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे। लेकिन आरोपी बेखौफ बने हुए हैं। भरतपुर के बयाना में दुष्कर्म पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। एक दिन पहले नाबालिग बच्ची के रेप का मामला थाने में दर्ज हुआ था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते
Bharatpur Girl Rape Case: दुष्कर्म पीड़िता की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती….

बलात्कार की घटनाओं को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे। लेकिन आरोपी बेखौफ बने हुए हैं। भरतपुर के बयाना में दुष्कर्म पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। एक दिन पहले नाबालिग बच्ची के रेप का मामला थाने में दर्ज हुआ था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पहले उसे शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया था। अब पीड़िता की जांच मेडिकल बोर्ड से कराने को लेकर मांग उठ रही है।

Bharatpur Girl Rape Case: दुष्कर्म पीड़िता की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती….

गौरतलब है कि गुरुवार को बायाना थाना इलाके में रहने वाले पीड़िता के पिता ने आरोपी मनीष धाकड़ के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। नाबालिग बच्ची के दुष्कर्म की घटना 25 नवंबर की रात को हुई थी। परिजनों ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि रात के समय आरोपी घर में घुस आया और चाकू की नौत पर 16 साल की वेटी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी भागने की फिराक में था। लेकिन बालिका की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया था।

Bharatpur Girl Rape Case: दुष्कर्म पीड़िता की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती….

इस घटना को लेकर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि बालिका से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी मनीष धाकड़ कस्बे के लाल बाग का रहने वाला है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कस्बे की एक सोसाइटी का कर्मचारी है।

Read More…
Iran Israel tension: ईरान के टॉप परमाणु वैज्ञानिक की हत्या, बढ़ा इजरायल से युद्ध का खतरा
Covid 19 Vaccine: PM मोदी पहुंचे अहमदाबाद, कोरोना वैक्सीन की तैयारियों का ले रहे जाएगा…

Share this story