Samachar Nama
×

सलमान की फिल्म भारत का पहला सॉन्ग स्लो मोशन हुआ रिलीज

फिल्म भारत का पहला सॉन्ग स्लो मोशन रिलीज हुआ है। गाने में पहली बार सलमान खान और दिशा पाटनी की रोमांटिक केमिस्ट्री दिख रही है, जो आप यहां पर गाने के वीडियो में देख सकते हैं। सलमान खान के इस गाने को इरशाद कामिल ने लिखा है।
सलमान की फिल्म भारत का पहला सॉन्ग स्लो मोशन हुआ रिलीज

बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म भारत को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी ये फिल्म इसी ईद के मौके पर 5 जून को​ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। इसमे सलमान खान के अलावा दिशा पाटनी, कैटरीना कैफ और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार मुख्य किरदार में नजर आने वाले है। भारत फिल्म का ट्रेलर 22 अप्रैल को रिलीज किया गया था। इसके बाद अब फिल्म का पहला सॉन्ग स्लो मोशन रिलीज हुआ है। सलमान की फिल्म भारत का पहला सॉन्ग स्लो मोशन हुआ रिलीजस्लो मोशन गाने में पहली बार सलमान खान और दिशा पाटनी की रोमांटिक केमिस्ट्री दिख रही है, जो आप यहां पर गाने के वीडियो में देख सकते हैं। सलमान खान के इस गाने को इरशाद कामिल ने लिखा है। वहीं इसका म्यूजिक विशाल और शेखर ने दिया है। स्लो मोशन गाने की शुरूआत में कहते है कि, साल था 1964 का, दौर था ग्रेट र​शियन सर्कस का और वक्त था हमारी रंगीन जवानी का।सलमान की फिल्म भारत का पहला सॉन्ग स्लो मोशन हुआ रिलीज इस गाने में सलमान खान सर्कस में मौत का कुंआ में स्टंट दिखाते नजर आ रहे हैं। सलमान को पूरी टक्कर देते हुए दिशा पाटनी की धमाकेदार एंट्री होती हैं। गाने में सलमान खान का रेट्रो लुक और दिशा पीली साड़ी में बेहद सेक्सी नजर आ रही हैं। ये कहा जा सकता है कि सलमान के स्टाइल में फिल्माया गया ये नंबर फैंस के लिए ट्रीट है।सलमान की फिल्म भारत का पहला सॉन्ग स्लो मोशन हुआ रिलीज

भारत फिल्म इसी 5 जून को सिनेमाघरों में र‍िलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। इसमें सलमान और दिशा के अलावा कटरीना कैफ, तब्बू, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, सोनाली कुलकर्णी नजर आने वाली हैं। फिल्म की कहानी में सलमान खान और कटरीना कैफ यंग एज से लेकर ओल्ड एज तक कई रोल में नजर आने वाले हैं।सलमान की फिल्म भारत का पहला सॉन्ग स्लो मोशन हुआ रिलीज

फिल्म भारत का पहला सॉन्ग स्लो मोशन रिलीज हुआ है। गाने में पहली बार सलमान खान और दिशा पाटनी की रोमांटिक केमिस्ट्री दिख रही है, जो आप यहां पर गाने के वीडियो में देख सकते हैं। सलमान खान के इस गाने को इरशाद कामिल ने लिखा है। सलमान की फिल्म भारत का पहला सॉन्ग स्लो मोशन हुआ रिलीज

Share this story