Samachar Nama
×

Bharat Bandh today: भारत बंद आज, GST-पेट्रोल की कीमतों के खिलाफ 8 करोड़ व्यापारी हड़ताल पर….

देशभर के व्यापारी संगठनों ने शुक्रवार को भारत बंद का ऐलान किया है। यह बंद आज सुबह 6 बजे से शुरू हो चुका है जो शाम 8 बजे तक लागू रहेगा। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने जीएसटी नियमों की समीक्षा के मांग को लेकर यह बंद बुलाया है। बता दें कि हाल ही
Bharat Bandh today: भारत बंद आज, GST-पेट्रोल की कीमतों के खिलाफ 8 करोड़ व्यापारी हड़ताल पर….

देशभर के व्यापारी संगठनों ने शुक्रवार को भारत बंद का ऐलान किया है। यह बंद आज सुबह 6 बजे से शुरू हो चुका है जो शाम 8 बजे तक लागू रहेगा। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने जीएसटी नियमों की समीक्षा के मांग को लेकर यह बंद बुलाया है। बता दें कि हाल ही में जीएसटी एक्ट में संशोधन किए गए हैं। जिनका व्यापारीक और परिवहन संगठन विरोध कर रहे हैं। व्यापारिक संगठनों का कहना है कि ये संशोधन व्यापार के प्रतिकूल है। परिवहन संगठन बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इस बंद को लेकर देशभर में बाजार बंद रहेंगे।

Bharat Bandh today: भारत बंद आज, GST-पेट्रोल की कीमतों के खिलाफ 8 करोड़ व्यापारी हड़ताल पर….

कोई भी व्यापारिक गतिविधियां नहीं होंगी। देश के सभी राज्यों के अधिकतर व्यापारिक संगठन बंद शामिल हो रहे हैं। जीएसटी के कठिन प्रावधानों के विरोध में गुरुवार को व्यापारियों के संगठन चैम्बर ऑफर ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने व्यापारियों की महापंचायत बुलाई है। इसमें दिल्ली की 240 बड़ी व्यापारिक संस्थाओं ने हिस्सा लिया है। सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने कहा कि जीएसटी के काले कानूनों का विरोध किया जा रहा लेकिन दिल्ली बंद करना इसका समाधान नहीं है।

Bharat Bandh today: भारत बंद आज, GST-पेट्रोल की कीमतों के खिलाफ 8 करोड़ व्यापारी हड़ताल पर….

बता दें कि फ्यूल प्राइस, जीएसटी और ई-वे बिल के खिलाफ किए जा रहे हड़ताल के बीच बाजार बंद दिखाई दे रहे हैं। बंद के दौरान देशभर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए व्यापारी शहर और बाजारों मे उतरकर भारत बंद में सहयोग करने की अपील करेंगे। व्यापार मंडलों का कहना है कि बंद पूरी तरह से शांतिपूर्ण रखा जाएगा। किसी तरह के उपद्रव को लेकर कोई प्रदर्शन नहीं होगा।

Read More…
Gujarat Polls 2021: BJP के गढ़ गुजरात में जीत से उत्साहित CM केजरीवाल, सूरत में आज 7KM लंबा रोड शो
Bharat Bandh today: GST के प्रावधानों के विरोध में बंद, 1500 जगहों पर व्यापारियों का हल्ला बोल…

Share this story