Samachar Nama
×

Bharat Bandh Protest today : कृषि बिलों के खिलाफ किसानों का भारत बंद आज, पंजाब-कर्नाटक में भारी विरोध

संसद के दोनों सदनों में पारित कृषि बिलों के खिलाफ किसान आंदोलन आज से शुरू है। भारत बंद को लेकर किसान सड़कों और रेल की पटरियों पर जमा है। किसानों के विरोध प्रदर्शनों के आज उग्र होने की आशंका है। विभिन्न किसान संगठन कृषि बिलों के विरोध में देशव्यापी बंद कर रहे हैं। पंजाब और
Bharat Bandh Protest today : कृषि बिलों के खिलाफ किसानों का भारत बंद आज, पंजाब-कर्नाटक में भारी विरोध

संसद के दोनों सदनों में पारित कृषि बिलों के खिलाफ किसान आंदोलन आज से शुरू है। भारत बंद को लेकर किसान सड़कों और रेल की पटरियों पर जमा है। किसानों के विरोध प्रदर्शनों के आज उग्र होने की आशंका है। विभिन्न किसान संगठन कृषि बिलों के विरोध में देशव्यापी बंद कर रहे हैं। पंजाब और हरियाणा में किसान बिल का सबसे ज्यादा विरोध किया जा रहा है। कर्नाटक सहित कई राज्यों में किसानों के साथ राजनीतिक दल भी कृषि विधेयकों के विरोध में सड़कों पर उतरने की तैयारी में है।

Bharat Bandh Protest today : कृषि बिलों के खिलाफ किसानों का भारत बंद आज, पंजाब-कर्नाटक में भारी विरोध दोनों सदनों से कृषि विधेयकों के पास होने के विरोध में किसान संगठनों ने 25 सितंबर को भारत बंद रखने का ऐलान किया था। इसका सबसे ज्यादा असर हरियाणा, पंजाब और वेस्ट यूपी में दिखाई दे रहा है। किसान रेलवे ट्रैक के साथ सड़कों पर चक्का जाम की तैयारी करने में लगे हैं। इसके मद्देनजर पंजाब और हरियाणा से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें अगले दो दिन के लिए रद्द कर दी गई है। पंजाब में किसानों ने गुरुवार से ही रेल रोको प्रदर्शन शुरू किया था। वे राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रेलवे ट्रेकों पर बैठक गए। भारतीय किसान यूनियन और किसान मजदूर संघर्ष समिति से जुड़े लोग विरोध-प्रदर्शनों में शामिल हुए हैं।

Bharat Bandh Protest today : कृषि बिलों के खिलाफ किसानों का भारत बंद आज, पंजाब-कर्नाटक में भारी विरोध

हरियाणा में सभी हाईवे पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। ट्रैक्ट्रर पर बैठे लोगों को हाईवे से पहले ही रोका जा रहा है। डीजीपी ने सभी जिलों में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगर किसान एकत्रित होते हैं तो उन्हें रोका जाए। शुक्रवार को 31 किसान संगठनों ने पंजाब बंद का ऐलान किया है। वेस्ट यूपी में किसान संगठनों ने आज यातायात के सभी रास्ते बंद करने की चेतावनी दी है।

Read More…
Bihar Election dates: बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान, तीन चरणों में होंगे मतदान
Bharat Bandh today: कृषि बिलों के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, जानिए क्यों हो रहा प्रदर्शन

Share this story